This is an archived article last updated on Feb 16, 2024. The information may be outdated.

CTET Result 2024 Declared: CBSE ने घोषित किए सीटीईटी जनवरी परीक्षा के नतीजे, ctet.nic.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 16, 2024, 10:49 IST

CTET Result 2024 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सीटीईटी जनवरी रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी-2024 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से अपना  सीटीईटी रिजल्ट 2024  देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटीईटी रिजल्ट बारे में सभी विवरण यहां देखें
सीटीईटी रिजल्ट बारे में सभी विवरण यहां देखें

CTET Result 2024 OUT:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई सीटीईटी) के नतीजे जारी कर दिए हैं।  अभ्यर्थी इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया गया थी। जिसमें लगभग 84 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। 

साटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर को शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी। परीक्षा शुल्क  भुगतान उसी तिथि, 23 नवंबर, 2023 तक किया जाना था। CTET जनवरी परीक्षा 2024 में दो पेपर शामिल हैं: पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए है।

CTET Result 2024 PDF Download: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट

सीबीएसई ने सीटीईटी की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 7 फरवरी 2024 को जारी की गई थी। बोर्ड आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीटेट रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और कट ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा रिजल्ट के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं। 

इस लिंक पर क्लिक करें - CTET Result 2024 PDF

CTET January Result 2024: सीटीईटी परीक्षा हाइलाइट

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सीटीईटी जनवरी रिजल्ट 2024 के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।

सीटीईटी परिणाम 2024

परीक्षा संचालन निकाय का नाम

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)

सीटीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024

7 फरवरी 2024

सीटीईटी परिणाम 

15 फरवरी 2024  

सीटीईटी रिजल्ट का तरीका

ऑनलाइन 

CTET Official Website

www.ctet.nic.in

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

सीटीईटी प्रमाणपत्र की वैधता

जीवनभर

डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

केवल रोल नंबर

CBSE CTET Result 2024: सीटेट का रिजल्ट कैसे देखें?

सीटेट 2024 का रिजल्ट देखने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, आपको सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, "सीटेट जनवरी 2024 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • यह लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद ही सक्रिय होगा।
  • नया पेज खुलने पर, आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • "लॉग इन" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका सीटेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें आपका नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति आदि जानकारी शामिल होगी।
  • आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

सीटीईटी न्यूनतम अंक 2024

सीटीईटी 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक निम्नलिखित हैं:

सामान्य श्रेणी: 60% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 55% अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): 55%

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये न्यूनतम अंक केवल योग्यता प्राप्त करने के लिए हैं। यदि आप शिक्षक भर्ती परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और अच्छी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इन न्यूनतम अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 16, 2024, 10:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News