[OUT] Delhi High Court Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट JJA मेन्स एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 29, 2026, 14:00 IST

Delhi High Court Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 29 सितंबर 2026 को जेजेए की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi High Court Admit Card 2026
Delhi High Court Admit Card 2026

Delhi High Court Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर दिनांक 29 सितंबर 2026 को जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

Delhi High Court JJA Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए की मुख्य परीक्ष के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Delhi High Court JJA Admit Card 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स 

दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 152 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।   

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली हाई कोर्ट

पद का नाम 

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) 

रिक्त पदों की संख्या 

152 

परीक्षा का नाम 

दिल्ली हाई कोर्ट JJA मेन्स परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

04 अक्टूबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

29 सितंबर 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

delhihighcourt.nic.in

Delhi High Court JJA Admit Card 2026 Official Website से डाउनलोड कैसे करें? 

दिल्ली हाई कोर्ट JJA मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करके General Notices सेक्शन देखें। 

  • अब Admit Cards for Stage-II: Main (Descriptive) Examination of Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination -2026 के सामने Download पर क्लिक करें। 

  • PDF फाइल कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

  • PDF में आपको डाउनलोड लिंक मिल जाएगा। 

  • लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  

Delhi High Court JJA Admit card 2026 Download करने के बाद क्या करें? 

दिल्ली हाई कोर्ट JJA मेन्स परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है। 

Delhi High Court JJA Admit card 2026 Link में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

दिल्ली हाई कोर्ट JJA मेन्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम 

  • माता-पिता या अभिभावक का नाम

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

  • श्रेणी 

  • लिंग 

  • रोल नंबर 

  • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • गेट बंद होने का समय 

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 29, 2026, 14:00 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News