GPAT Result 2024 OUT: NBEMS ने जारी किया जीपैट रिजल्ट, यहाँ से डाउनलोड करें लिंक
GPAT Result 2024 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने 8 जुलाई, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर GPAT के नतीजे जारी कर दिया है। नतीजों के साथ ही स्कोर कार्ड भी जारी किया गया है जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल यानी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार इस पेज से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.
GPAT Result 2024 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने आज आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर GPAT के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे इस पेज से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ यहाँ दी गई है. GPAT स्कोर की वैधता तीन साल के लिए होती है। GPAT 2024 परीक्षा 176 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस वर्ष परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 40,548 आवेदकों में से कुल 39,341 आवेदक GPAT 2024 परीक्षा में शामिल हुए।
GPAT Result 2024 पीडीएफ
GPAT Final Answer Key 2024
GPAT Result 2024 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- चरण 1: GPAT की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं और ‘परीक्षा’ टैब के अंतर्गत GPAT चुनें।
- चरण 2: होमपेज पर, GPAT 2024 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- चरण 4: नोटिस पीडीएफ में दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 5: एक नई पीडीएफ खुलेगी जिसमें योग्य उम्मीदवारों का विवरण होगा।
एनबीईएमएस ने कहा, "जीपैट-2024 का परिणाम, जिसमें उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और जीपैट-2024 रैंक दर्शाई गई है, घोषित कर दिया गया है और इसे एनबीईएमएस की वेबसाइट https://natboard.edu.in/ और https://nbe.edu.in/ पर देखा जा सकता है। जीपैट-2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड एनबीईएमएस की वेबसाइट https://nbe.edu.in/ से 14 जुलाई, 2024 को या उसके बाद डाउनलोड किए जा सकते हैं।"
बोर्ड ने कहा कि जीपैट-2024 में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के बराबर अंक प्राप्त करने की स्थिति में, ऐसे उम्मीदवारों की इंटर-से-मेरिट मौजूदा नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। एनबीईएमएस ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित की है, जिसे विषय विशेषज्ञों के इनपुट के आधार पर तैयार किया गया है, जिन्होंने उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी चुनौतियों या आपत्तियों की जांच की है।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com