NIOS Date Sheet 2026: 10वीं-12वीं अक्टूबर थ्योरी एग्जाम की डेटशीट जल्द, nios.ac.in से देखें Latest Update

Last Updated: Sep 29, 2026, 15:09 IST

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) जल्द ही 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर एग्जाम 2026 के लिए ऑफिशियल डेट शीट को वेबसाइट पर जारी कर देगा। छात्र NIOS के पोर्टल पर जाकर अपना टाइम टेबल और एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स को देखते रहें।

NIOS Class 10 & 12 Date Sheet 2026 Expected Soon
NIOS Class 10 & 12 Date Sheet 2026 Expected Soon

NIOS Class 10 & 12 Date Sheet 2026 Expected Soon: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में पढ़ने वाले 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। आयोग दोनों क्लासेस के लिए अक्टूबर-नवंबर 2026 ब्लॉक-1 थ्योरी एग्जाम के लिए ऑफिशियल डेटशीट्स को nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जल्द ही जारी कर सकती है। 

दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम 14 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जा चुके हैं। इसी के साथ अब छात्र थ्योरी एग्जाम के शेड्यूल और एडमिट कार्ड के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

NIOS October Exam 2026 से जुड़ी हाइलाइट्स 

एनआईओएस द्वारा 10वीं और 12वीं के थ्योरी एग्जाम 14 अक्टूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 के बीच ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। सभी छात्र अपने एग्जाम शेड्यूल के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल से अंदाजा लगा सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS)

कक्षाएं

10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी)

प्रैक्टिकल एग्जाम डेट 

14 सितंबर से 29 सितंबर 2026

थ्योरी डेटशीट जारी होने की डेट 

सितंबर 2026 (अंतिम सप्ताह)

थ्योरी एग्जाम की डेट्स 

14 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 (एक्सपेक्टेड)

एडमिट कार्ड 

अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में

रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट 

दिसंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

  1. nios.ac.in 
  2. sdmis.nios.ac.in

NIOS Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2026 एडमिट कार्ड और एग्जाम गाइडलाइंस

  • डिजिटल एडमिट कार्ड: थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड के ऑफिशियल स्टूडेंट पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जारी किए जाएंगे। छात्रों को केवल अपने Enrollment Number का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। फिर, इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • समय सारणी में क्षेत्रीय भाषाएं: 10वीं और 12वीं के क्षेत्रीय भाषा सबजेक्ट जैसे बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु आदि के एग्जाम अक्टूबर के बीच में ही शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। 
  • पासिंग क्राइटेरिया नियम: छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही एग्जाम में पास होने के लिए अलग-अलग कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। 

NIOS Date Sheet 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

NIOS Board Exam 2026 की डेटशीट जारी करने के बाद छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in या sdmis.nios.ac.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर बने Notifications या Examination/Result टैब पर क्लिक करें।

3. फिर, Date Sheet for Secondary (Class X) और Sr. Secondary (Class XII) October-November 2026 Examinations के लिंक पर क्लिक करें।

4. क्लिक करने के बाद दोनों कक्षाओं के छात्रों की डेटशीट PDF रूप में खुल जाएगी।

5. फिर, आप इसे डाउनलोड कर लें। 

6. डाउनलोड करने के बाद छात्र इसका कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: UPSSSC Forensic Science Laboratory Answer Key 2026 जारी, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 15:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News