Rajasthan JET Cut off 2026: राजस्थान जेईटी जनरल, एससी, एसटी के कट ऑफ मार्क्स देखें

Last Updated: Jul 29, 2026, 14:07 IST

Rajasthan JET Cut off 2026: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Rajasthan JET) 2026 का रिजल्ट 29 जुलाई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट  jetskrau2026.com पर जाकर देख सकते हैं। वहीं कट ऑफ मार्क्स आगे लेख में देखें। 

Rajasthan JET Cut off 2026
Rajasthan JET Cut off 2026

Rajasthan JET Cut off 2026: स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (SKRAU) ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Rajasthan JET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे क्वालिफाईंग मार्क्स भी लेख में लेख में देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने योग्य छात्रों के लिए प्री-पीजी और पीएचडी कट ऑफ रैंक जारी कर दी है। उम्मीदवार इस लेख में न्युनतम अंक देख सकते हैं। 

Rajasthan JET Cut off 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में राजस्थान JET 2026 कट ऑफ से जुड़ी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

राजस्थान JET 2026 (Joint Entrance Test)

आयोजन प्राधिकरण का नाम

SKRAU, बीकानेर

शैक्षणिक वर्ष 

2026-27

परीक्षा तिथि

27 जून 2026

राजस्थान JET 2026 रिजल्ट की तिथि

29 जुलाई 2026 जारी

रिजल्ट जारी करने का माध्यम

ऑनलाइन

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

आधिकारिक वेबसाइट

jetskrau2026.com

Rajasthan JET Cut off Marks 2026: कट ऑफ मार्क्स 

यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान जेईटी रिजल्ट 2026 के सीट आवंटन परिणामों के बाद कट ऑफ जारी किया गया है। राजस्थान जेईटी कट ऑफ न्युनतम अंक है जो जेईटी परीक्षा के अंतर्गत कॉलेजों में प्रवेश के लिए जरूरी हैं। राजस्थान जेईटी 2026 परीक्षा में 300 से अधिक अंक अच्छे माने जाते हैं। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, 300 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को टॉप कृषि कॉलेजों में प्रवेश मिला थे। 

कैटेगरी 

कट ऑफ मार्क्स 

जनरल 

300 से अधिक 

ईडब्ल्यूएस 

290 से अधिक

ओबीसी पुरुष 

280 से अधिक

ओबीसी महिला

276 से अधिक

अनुसूचित जाति 

250 से अधिक

अनुसूचित जनजाति 

230 से अधिक

Rajasthan JET Cut off Marks 2026: अच्छे मार्क्स 

राजस्थान जेईटी 2026 श्रेणीवार कट ऑफ निर्धारित करते समय सीटी उपलब्धता, पिछले वर्ष के कट ऑफ रुझान, आरक्षण, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार, छात्रों द्वारा प्राप्त न्युनतम अंक आदि कारकों को ध्यान में रखा जाता है। अच्छे स्कोर जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

विवरण 

अच्छे मार्क्स

अच्छे स्कोर 

300 से अधिक 

न्युनतम स्कोर 

200 से अधिक

कम स्कोर 

150 से कम 

Rajasthan JET Cut off 2026 : कट ऑफ मार्क्स कैसे देखें?

राजस्थान जेईटी कट ऑफ मार्क्स 2026 नीचे दिए गए स्टेप से देखें:

स्टेप 1 सबसे पहले स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, कट ऑफ 2026 ड्राप डाउन में जाएं। 

स्टेप 3 अब कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

स्टेप 4 न्यु विंडो पर Rajasthan JET Cut off 2026 काउंसलिंग राउंड पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 अब आपकी स्क्रीन पर Rajasthan JET Cut off 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 29, 2026, 14:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News