RRB NTPC Graduate Answer Key 2026 Link OUT: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Jul 15, 2026, 16:32 IST

RRB NTPC Graduate Answer Key 2026 OUT: आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल साइट पर जाकर रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB NTPC ग्रेजुएट आंसर की 2026 जारी।
RRB NTPC ग्रेजुएट आंसर की 2026 जारी।

RRB NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आज, 15 जुलाई 2026 को CEN 06/2025 के तहत आयोजित आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 परीक्षा की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक आंसर की के माध्यम से अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। यह परीक्षा 5,810 ग्रेजुएट-लेवल पदों पर भर्ती के लिए 10 जुलाई को आयोजित की गई थी।

RRB NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026 Download Link

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT 2 आंसर की 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करके आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

RRB NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026 PDF Link

यहां क्लिKक करें

Railway NTPC CBT 2 Answer Key 2026 PDF Notice

RRB NTPC CBT 2 की आंसर की जारी होने और उस पर आपत्ति दर्ज करने की तारीखों की जानकारी 15 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है। उम्मीदवार यहां भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस देखें। 

RRB NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026

Railway NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट या rrb.digialm.com पर जाएं।

  • फिर "CEN 06/2025: CBT-II Answer Key, Question Paper & Response Sheet" लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

  • आपकी आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे PDF में डाउनलोड करके अपने अंकों को क्रॉस चेक करें।

RRB NTPC CBT 2 आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

यदि किसी उम्मीदवार को आधिकारिक आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर गलती दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (CEN 06/2025) परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज करने की विंडो 15 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या RuPay कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।

RRB NTPC CBT 2 मार्किंग स्कीम 2026 क्या है?

आरआरबी एनटीपीसी CBT 2 परीक्षा 120 अंकों की होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाता। अलग-अलग शिफ्टों के लिए फाइनल मार्क्स नॉर्मलाइज़ेशन के आधार पर तय किए जाते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 15, 2026, 16:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News