Railway RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेड I और III के पदों के लिए सूचना प्रकाशित की है। RRB तकनीशियन भर्ती तकनीशियन अधिसूचना 2025 के तहत, CEN संख्या 02/2025 के तहत कुल 6180 पद भरे जाने हैं। कुल 6180 पदों में से 6000 रिक्तियां तकनीशियन ग्रेड III और 180 ग्रेड I के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जून, 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 28 जुलाई, 2025 तक या उससे पहले क्षेत्रवार RRB की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया आदि सहित सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए पूर्ण अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Railway RRB Technician Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत, देश भर में तकनीशियन ग्रेड I और III के लिए कुल 6180 पद भरे जाने हैं। यहां चेक करें पूरी डिटेल्स
तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल रिक्ति 2025- 180 पद
तकनीशियन ग्रेड-3 रिक्ति 2025- 6000 पद
Railway RRB Technician Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स
आप नीचे दिए गए आरआरबी द्वारा शुरू किए गए आरआरबी तकनीशियन भर्ती की पूरी डिटेल्ट यहां देख सकते हैं।
फ़ील्ड | विवरण |
पद का नाम | तकनीशियन (ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3) |
संगठन | रेलवे भर्ता बोर्ड (RRB) |
कुल पद | 6180 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | - कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) - दस्तावेज़ सत्यापन - चिकित्सा परीक्षण |
सैलरी | - ग्रेड 1: ₹29,200/महीने - ग्रेड 3: ₹19,900/महीने |
आधिकारिक वेबसाइट |
Railway RRB Technician Vacancy 2025: शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास योग्य शैक्षिक योग्तया होनी चाहिए। शैक्षिणिक योग्यता की जांच आप यहां नीचे कर सकते हैं।
तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल: उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से बीई/बी.टेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, या इंजीनियरिंग में बी.एससी. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
तकनीशियन ग्रेड-3: उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में आईटीआई के साथ 10वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
Railway RRB Technician Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
तकनीशियन पदों के लिए चयन तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) / दस्तावेज़ सत्यापन और उसके बाद मेडिकल परीक्षा शामिल है।
Railway RRB Technician Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और उस आरआरबी क्षेत्र की वेबसाइट चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
चरण 2: एक बार एक्सेस करने के बाद, होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी तकनीशियन भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना नाम, संपर्क जानकारी सहित सभी आवश्यक विवरण प्रदान करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
चरण 4: अब सभी महत्वपूर्ण विवरण भरें और आवश्यक आवेदन शुल्क जमा करें।
चरण 5: अब वेबसाइट पर दी गई विंडो में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 6: आवेदन पत्र जमा करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation