SSC CHSL Result 2023 Out: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट ssc.nic.in पर घोषित, ये रहा Direct Link
SSC CHSL Tier 1 Result 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC CHSL परिणाम 2023 आज 27 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2023 पीडीएपफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है।
SSC CHSL Tier 1 Result 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर 1 रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी वेबसाइट पर जाकर अपना SSC CHSL परिणाम 2023 चेक कर सकते हैं। SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, कुल 19556 उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 2 के लिए योग्य घोषित किया गया है। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा का टियर 2 अस्थायी रूप से 02 नवंबर 2023 को निर्धारित है।
SSC CHSL Result 2023 Tier 1 PDF Downlod Link
SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार एलडीसी/जेएसए, डीईओ (सीएजी और डीसीए) और आर डीईओ (सीएजी और डीसीए के अलावा) के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।
| SSC CHSL परिणाम 2023 DEO (CAG और DCA के अलावा) | डाउनलोड करें |
| SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट DEO (CAG और DCA) | डाउनलोड करें |
| SSC CHSL रिजल्ट टियर 1 LDC/JSA | डाउनलोड करें |
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) है जो केंद्र सरकार में विभिन्न निचले अधीनस्थ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। टियर 1 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
जो उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे उन्हें वर्णनात्मक पेपर यानि टियर 2 के लिए बुलाया जाएगा जो 2 नवंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। अंतिम रिजल्ट परीक्षा के दोनों स्तरों में उम्मीदवारों के संयुक्त प्रदर्शन पर आधारित होगा।
SSC CHSL Tier 1 Result 2023 कैसे चेक करें?
- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://ssc.nic.in/
- होमपेज पर "Result" टैब पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से "संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल)" विकल्प चुनें।
- SSC CHSL परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
SSC CHSL Tier 1 Result 2023: एसएससी सीएचएसएल परिणाम रिजल्ट हाइलाइट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 27 सितंबर 2023 को SSC CHSL परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट @ssc.nic के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। आप SSC CHSL परिणाम 2023 नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर |
| वर्ग | सरकारी रिजल्ट |
| परिणाम का तरीका | ऑनलाइन |
| SSC CHSL टियर 1 परीक्षा तिथि | 2 से 17 अगस्त 2023 |
| SSC CHSL परिणाम 2023 स्थिति | रिलीज |
| SSC CHSL टियर 1 रिदल्ट 2023 | 27 सितंबर 2023 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.nic.in |
SSC CHSL परिणाम 2023 पर उल्लिखित विवरण
एसएससी सीएचएसएल टियर रिजल्ट 2023 पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण का उल्लेख किया जाएगा:
- परीक्षा का नाम
- रोल नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- श्रेणी और उपश्रेणी
- रैंक
SSC CHSL Score Card 2023: सीजीएल स्कोरकार्ड
स्कोरकार्ड लिंक भी जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 स्कोरकार्ड का लिंक जागरण जोश पोर्टल भी उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.