Shakti Dubey, Harshita Goyal UPSC CSE Topper 2025: प्रयागराज की शक्ति को मिला पहला स्थान, दूसरे पर हरियाणा की हर्षिता , यहाँ चेक करें टॉपर्स लिस्ट
UPSC CSE Toppers List 2025: सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है इस बार परीक्षा में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है. जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल और तीसरे पर डोंगरे अर्चित पराग हैं, टॉप 10 में इस बार 4 लड़कियां और 6 लड़के हैं. परीक्षा में इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' में नियुक्तियों के लिए 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है . CSE के टॉपर्स लिस्ट यहाँ चेक करें.
Shakti Dubey, Harshita Goyal CSE Topper 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा आधिकारिक रूप से जारी परिणामों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' में नियुक्तियों के लिए अनुशंसित 1009 उम्मीदवारों की सूची शामिल है। शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल की है, इसके बाद हर्षिता गोयल रैंक 2 और डोंगरे अर्चित पराग रैंक 3 पर हैं। सिविल सेवा परीक्षा नियम, 2024 के नियम 20(4) और (5) के अनुसार 230 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची भी बनाए रखी गई है।
UPSC Toppers List 2025: जानें कौन है यूपीएससी के टॉप 20 टॉपर्स
| रैंक | नाम | रोल नंबर |
| 1 | शक्ति दुबे | 0240782 |
| 2 | हर्षिता गोयल | 0101571 |
| 3 | डोंगरे अर्चित पराग | 0867282 |
| 4 | शाह मार्गी चिराग | 0108110 |
| 5 | आकाश गर्ग | 0833621 |
| 6 | कोमल पुनिया | 0818290 |
| 7 | आयुषी बंसल | 6902167 |
| 8 | राज कृष्ण झा | 6613295 |
| 9 | आदित्य विक्रम अग्रवाल | 0849449 |
| 10 | मयंक त्रिपाठी | 5400180 |
| 11 | एट्टाबॉयिना साई शिवानी | 8200949 |
| 12 | आशी शर्मा | 5809367 |
| 13 | हेमन्त | 5912548 |
| 14 | अभिषेक वशिष्ठ | 0818331 |
| 15 | बन्ना वेंकटेश | 1010403 |
| 16 | माधव अग्रवाल | 6907627 |
| 17 | संस्कृति त्रिवेदी | 0810414 |
| 18 | सौम्या मिश्रा | 2604936 |
| 19 | विभोर भारद्वाज | 0833456 |
| 20 | त्रिलोक सिंह | 2200688 |
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2024 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल, 2025 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में, निम्नलिखित उम्मीदवारों की सूची दी गई है, जिन्हें नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है:
(i) भारतीय प्रशासनिक सेवा;
(ii) भारतीय विदेश सेवा;
(iii) भारतीय पुलिस सेवा; और
(iv) केंद्रीय सेवाएं, ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी'।
चयनित 1009 उम्मीदवारों में से 335 सामान्य श्रेणी के हैं, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 160 अनुसूचित जाति (एससी) और 87 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हैं। इसमें चार श्रेणियों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 45 उम्मीदवार शामिल हैं। सरकार द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:
| Services | GEN | EWS | OBC | SC | ST | Total |
| I.A.S. | 73 | 18 | 52 | 24 | 13 | 180 |
| I.F.S. | 23 | 5 | 13 | 9 | 5 | 55 |
| I.P.S. | 60 | 14 | 41 | 22 | 10 | 147 |
| Central Services Group ‘A’ | 244 | 57 | 168 | 90 | 46 | 605 |
| Group ‘B’ Services | 55 | 15 | 44 | 15 | 13 | 142 |
| Total | 455 | 109 | 318 | 160 | 87 | 1129* |
कौन है UPSC Topper शक्ति दुबे ?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं. शक्ति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के कारण ये स्थान प्राप्त किया है. शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की, इसके बाद उन्होंने साल 2016 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा और साल 2018 से यूपीएससी की तैयारी के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया . शक्ति ने यूपीएससी परीक्षा के लिए राजनीति विज्ञान. यूपीएससी परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद उनके घर परिवारमें खुशी की लहर है.
हरियाणा की हर्षिता रहीं 2nd टॉपर
हरियाणा की हर्षिता गोयल ने सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की और बाद में हरियाणा से जुड़ी हर्षिता एक CA हैं. ये कई समाज सेवी संगठनों से भी जुड़ी हुईं हैं. हर्षिता ने ‘Belief Foundation’ नामक NGO में भी कार्य किया है. यह संस्था थैलेसीमिया और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की मदद करती है. उनका मानना है कि समाज सेवा के माध्यम से वह अपने कर्तव्यों को निभा सकती हैं. हर्षिता गोयल ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से कॉमर्स (B.Com) की पढ़ाई की है. उन्होंने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर "राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध" को चुना था.
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com