किन देशों से लगता है Iran का Border, लिस्ट में भारत का यह पड़ोसी भी शामिल
ईरान की सीमा कुल 7 देशों से लगती है जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अज़रबैजान, आर्मेनिया, तुर्की और इराक शामिल है। इसके अलावा कैस्पियन सागर, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से इसकी समुद्री सीमाएं हैं। खास बात यह है कि भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इसमें शामिल है।
इस्लामी गणराज्य ईरान, मध्य पूर्व और मध्य यूरेशिया के संगम पर स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है। इसकी भौगोलिक स्थिति न केवल इसे ऊर्जा संसाधनों की दृष्टि से बेहतर बनाती है, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में भी इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाती है। ईरान न केवल तेल और प्राकृतिक गैस के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके पास कोयला, तांबा, लौह अयस्क, जस्ता, सीसा, गंधक, क्रोमियम और मैंगनीज जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह देश GECF, IEF और OPEC का संस्थापक सदस्य है तथा ECO, IMF, NAM, OIC और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों का भी हिस्सा है।
Middle East में US का सबसे बड़ा मिलिट्री बेस किस देश में है?
मिडिल ईस्ट में क्या है ईरान की लोकेशन और किन देशों से साझा करता है बॉर्डर
ईरान देश के बारें में: हाई लाइट्स
| राजधानी | तेहरान (Tehran) |
| लोकेशन | मध्य पूर्व (Middle East) |
| भाषा(आधिकारिक) | फ़ारसी (Persian) |
| राष्ट्रीय मुद्रा | ईरानी रियाल (Iranian Rial) |
| टाइम जोन | GMT+3.5 |
किस-किस देश से लगती हैं ईरान की सीमाएं?
ईरान की भूमि और जल सीमाएं कुल लगभग 7,680 किलोमीटर लंबी हैं, जिनमें से एक-तिहाई समुद्री तट हैं। इसके पड़ोसी देशों की लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल है.
उत्तर दिशा में (North):
-
अज़रबैजान
-
आर्मेनिया
-
तुर्कमेनिस्तान
-
कैस्पियन सागर (Caspian Sea - एक आंतरिक समुद्र)
पूर्व दिशा में (East):
-
अफगानिस्तान
-
पाकिस्तान
दक्षिण दिशा में (South):
-
फारस की खाड़ी (Persian Gulf)
-
ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman)
(इन जल सीमाओं के पार सऊदी अरब, ओमान और यूएई जैसे देश स्थित हैं)
पश्चिम दिशा में (West):
-
इराक
-
तुर्की
ईरान की सीमा कुल 7 देशों और दो महत्वपूर्ण जल निकायों से लगती है। इसकी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधन इसे न केवल आर्थिक बल्कि सामरिक दृष्टि से भी एक प्रभावशाली देश बनाता हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.