वाराणसी में 25 अक्टूबर को मेगा एयर शो, शामिल होंगे PM मोदी, फ्लाइट से लेकर ट्रैफिक तक जानें हर एक अपडेट

Last Updated: Oct 13, 2026, 11:18 IST

Varanasi Air Show 2026: वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को मेगा एयर शो के तहत आसमान में भारतीय वायुसेना की ताकत देखने को मिलेगी। इस शो में पीएम मोदी भी शामिल होने वाले है। चलिए इस पूरे इवेंट के बारे में विस्तार से जानते है। 

वाराणसी में 25 अक्टूबर को मेगा एयर शो, शामिल होंगे PM मोदी, फ्लाइट से लेकर ट्रैफिक तक जानें हर एक अपडेट
वाराणसी में 25 अक्टूबर को मेगा एयर शो, शामिल होंगे PM मोदी, फ्लाइट से लेकर ट्रैफिक तक जानें हर एक अपडेट

Varanasi Air Show 2026: वाराणसी में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में आसमान में भारतीय वायुसेना की ताकत देखने को मिलेगी। शहर में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस खास आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले है। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, एयर शो का असर हवाई यातायात पर भी पड़ेगा। ऐसे में वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइट शेड्यूल और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी जानना जरूरी है।

25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंच रहे PM मोदी

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है। यहां से वह सीधे नमो घाट जा सकते हैं और एयर शो में शामिल होने के बाद वापस लौट सकते हैं।

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों पर काम तेज कर दिया है। एयर शो में करीब 4,000 वीआईपी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, इन नेताओं के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर से उड़ान भरेंगे विमान

इस एयर शो की खास बात यह होगी कि इसमें केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि प्रयागराज और गोरखपुर एयरपोर्ट की भी अहम भूमिका रहेगी। तय योजना के मुताबिक, तीनों एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद वायुसेना के विमान दक्षिण दिशा में आसमान में एक साथ मिलेंगे। इसके बाद विमान संयुक्त रूप से एयर शो में करतब दिखाएंगे।  

उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमानों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। यहां कुल 20 विमानों को खड़ा करने की तैयारी है। 

इन तारीखों पर प्रभावित रहेंगी नियमित फ्लाइट्स

एयर शो की तैयारियों के बीच वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने और यहां उतरने वाली नियमित फ्लाइट्स के यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुछ समय के लिए नियमित उड़ानों का संचालन रोक दिया जाएगा।

-19 अक्टूबर: दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नियमित उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी।

-21 से 25 अक्टूबर: प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नियमित उड़ानों के संचालन पर रोक रहेगी।

शहर में ट्रैफिक को लेकर भी विशेष तैयारी

एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में वीआईपी और अन्य लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए वाराणसी में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्लान बनाया गया है। शहर में वाहनों के प्रवेश और आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए तीन स्तरों पर व्यवस्था की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात 12 बजे से 25 अक्टूबर की रात 12 बजे तक निर्धारित प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। शहर के अलावा हाईवे और रिंग रोड पर पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 66 स्थान मार्क किए हैं। नमो घाट, गंगा पार और आसपास के घाटों पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग का क्या है अपडेट 

ऐसे में एयर शो के दौरान वाराणसी जाने की योजना बना रहे लोगों को ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े निर्देशों का ध्यान रखना होगा। वहीं, हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइट का अपडेट लेना भी जरूरी रहेगा, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

रेल से अब डायरेक्ट जुड़ेंगे यूपी के ये दो ऐतिहासिक जिलें, 79 साल बाद भी नहीं थे कनेक्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 11:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News