पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड राज्य का गठन उत्तर प्रदेश के पर्वतीय जिलों को अलग कर 9 नवम्बर, 2000 को किया गया था | यह भारत का 27वाँ राज्य है, जिसकी सीमायें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य तथा नेपाल व चीन देश से मिलती हैं | हिन्दू धर्म के पवित्र चार धाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री) इसी राज्य में स्थित हैं, इसीलिए इसे ‘देव-भूमि’ भी कहा जाता है | 2007 में इसका नाम ‘उत्तरांचल’ से बदलकर ‘उत्तराखण्ड’ कर दिया गया था|
उत्तराखण्ड : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 53,484 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 9 नवम्बर, 2000 |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 1.01 करोड़ |
4. प्रमुख भाषाएँ | हिंदी, गढ़वाली, कुमाउनी, नेपाली |
5. राजधानी | देहरादून |
6. संसद सदस्य | लोकसभा-5,राज्य सभा-3 |
7. विधानमंडल | एकसदनीय- 70 सीटें |
8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | देहरादून |
9. प्रमुख शहर | देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पंतनगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश |
10. अर्थव्यवस्था | 24.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि व पर्यटन पर आधारित है | यहाँ रसायन व औषधि उद्योग का भी विकास हुआ है | |
11. साक्षरता | 79.63 % |
12. जिले | 13 |
13. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 963 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
14. प्रमुख नदियाँ | गंगा, यमुना, रामगंगा, टोंस, काली |
15. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | हरिद्वार, ऋषिकेश, चार धाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री),मसूरी, नैनीताल, धनौल्टी, रानीखेत, लैंसडाउन, जिम कार्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क, फूलों की घाटी, |
16. जनघनत्व | 189 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
17. सीमावर्ती राज्य/ देश | हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य तथा नेपाल व चीन देश |
18. उच्च न्यायालय | नैनीताल |
19. प्रमुख नृत्य | बरदा नटी, भोटिया, चंचेरी, चोलिया, झोरा, लान्गविर, रमोला शोतिया, थाली, जद्दा |
20. पर्व एवं त्यौहार | कुम्भ मेला (हरिद्वार) (हर बारहवें वर्ष ), अर्ध कुम्भ मेला (हरिद्वार) (हर छठे वर्ष), नंदादेवी मेला (अल्मोड़ा), गौचर मेला (चमोली), बैशाखी व माघ मेला (उत्तरकाशी), नंदादेवी राज जात यात्रा (प्रति बारहवें वर्ष) |
21. प्रमुख खनिज | चूनापत्थर, रॉक फॉस्फेट, डोलोमाइट, मैग्नेसाइट, सोपस्टोन, जिप्सम, ग्रेफाइट |
22. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (83.97%) इस्लाम (12.94%) सिख (2.34%) ईसाई (0.37%) जैन (0.09%) बौद्ध (0.14%) |
23. पर्मुख दर्रे | थागा ला, माना ला,नीति दर्रा, दर्मा दर्रा, लिपु लेख |
Image Source: www.tnpscquestionpapers.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation