फ़तेहपुर सीकरी:मुगलकालीन स्थापत्य का नमूना

Mar 17, 2016, 10:18 IST

फ़तेहपुर सीकरी  का निर्माण सोलहवीं सदी के उत्तरार्द्ध में मुगल बादशाह अकबर ने कराया था| फ़तेहपुर सीकरी  मात्र दस वर्षों तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही थी| अकबर ने फ़तेहपुर सीकरी में रहने वाले सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में अपनी राजधानी को आगरा से फ़तेहपुर सीकरी स्थानांतरित कर दिया था| युनेस्को ने इसे ‘विश्व विरासत स्थल’ का दर्जा प्रदान किया है|

फ़तेहपुर सीकरी का निर्माण सोलहवीं सदी के उत्तरार्द्ध में मुगल बादशाह अकबर ने कराया था| फ़तेहपुर सीकरी  मात्र दस वर्षों तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही थी| अकबर ने फ़तेहपुर सीकरी में रहने वाले सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में अपनी राजधानी को आगरा से फ़तेहपुर सीकरी स्थानांतरित कर दिया था| यहाँ स्थित सभी स्मारकों में एक जैसी स्थापत्य शैली का प्रयोग किया गया है| युनेस्को ने इसे ‘विश्व विरासत स्थल’ का दर्जा प्रदान किया है|

फ़तेहपुर सीकरी में स्थित कुछ प्रमुख इमारतें

अनूप तालाबइसके मध्य में स्थित मंच का प्रयोग गायन प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता था|

(अनूप तालाब)

पंचमहल: यह पाँचमंज़िला संरचना है, जिसकी प्रत्येक मंजिल का आकार ऊपर की ओर क्रमशः कम होता जाता है और अंततः पाँचवी मंजिल एक गुंबदनुमा छतरी में बदल जाती है| ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण दरबार की औरतों के लिए किया गया था|

(पंचमहल, फ़तेहपुर सीकरी)

दीवान-ए-खास: यह वह स्थान है जहाँ अकबर कुछ खास लोगों से मिलता था और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ धार्मिक चर्चाएँ किया करता था |

(दीवान-ए-खास का मुख्य स्तम्भ)

बुलंद दरवाजा: इस दरवाजे का निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में कराया था| इस दरवाजे के केंद्रीय भाग पर अंकित शिलालेख में अकबर की धार्मिक उदारता का वर्णन किया गया है| इस सबसे बड़े दरवाजे के निर्माण में लगभग 12 साल लगे थे|

(बुलंद दरवाजा, फ़तेहपुर सीकरी)

जामा मस्जिद: फ़तेहपुर सीकरी की जामा मस्जिद यहाँ सबसे पहले निर्मित होने वाली इमारतों  में से एक है, क्योंकि इस पर उत्कीर्ण अभिलेख के अनुसार इसका निर्माण कार्य 1571-72 ई. में पूरा हो गया था |

(जामा मस्जिद, फ़तेहपुर सीकरी)

सलीम चिश्ती का मकबरा: इस मकबरे का निर्माण जामा मस्जिद परिसर में ही,शेख सलीम चिश्ती (1478–1572) के सम्मान में सफ़ेद संगमरमर से किया गया था| यह एकमंजिला इमारत है|

(सलीम चिश्ती का मकबरा, फ़तेहपुर सीकरी)

फ़तेहपुर सीकरी से संबन्धित अन्य तथ्य:

  1. फ़तेहपुर सीकरी  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है| पूर्व में इस शहर का नाम विजयपुर सीकरी (सिकरवार राजपूत वंश) था लेकिन बाद में जब अकबर ने 1569 ई. में इसकी स्थापना की और फ़तेहपुर सीकरी नाम दिया| 
  2. अकबर ने इसका नाम ‘फतेहाबाद’ रखा था लेकिन बाद में इसे फ़तेहपुर सीकरी के नाम से जाना जाने लगा|
  3. चित्तूर और रणथंभौर की विजय के बाद अकबर ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में अपनी राजधानी को आगरा से सीकरी स्थानांतरित कर दिया था|
  4. 1927 के खानवा युद्ध के समय बाबर यहाँ आया था और उसने अपने संस्मरणों में इसका ‘सीकरी’ नाम से उल्लेख किया है| उसने खानवा के युद्ध में प्राप्त विजय के उपलक्ष्य में यहाँ एक बगीचे और झील से चारों ओर से घिरे जल महल का निर्माण कराया था|
  5. सीकरी मुगलों द्वारा स्थापित पहला नियोजित शहर था|
  6. इस शहर (सीकरी) में जामा मस्जिद, इबादत खाना (पूजा स्थल),बुलंद दरवाजा,शेख सलीम चिश्ती का मकबरा, पंचमहल,ख्वाबगाह,अनूप तालाब,चौपड़, शाही बाजार,मीना बाजार, दीवान-ए-खास, बीरबल निवास आदि इमारतें स्थित हैं|
  7. आस-पास के क्षेत्रों से आसानी से प्राप्त होने के कारण लाल पत्थर का प्रयोग यहाँ की इमारतों में किया गया है|
  8. फ़तेहपुर सीकरी की स्थापना 3 किमी. लंबी और 1 किमी. चौड़ी चट्टानी पहाड़ी पर की गयी है|
  9. यह तीन ओर से 6 किमी. लंबी दीवार और चौथी ओर से एक झील द्वारा घिरा हुआ है|
  10. इसका निर्माण भारतीय सिद्धांतों के आधार पर तुहिर दास और ध्रुव चावला जैसे स्थापत्यविदों ने किया था|
Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News