Guru Nanak Jayanti 2026 School Holiday: कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की छुट्टी की गई है । इन चारों राज्यों के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर और शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 24 नवंबर को राजपत्रित या सार्वजनिक छुट्टी दारी की गई हैं, जिसके चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
नवंबर महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा की छुट्टियों के बाद यह इस महीने का एक और बड़ा Government Holiday है। 24 november 2026 ko kya hai school ki chhuti, जानने के लिए यहां पढ़े।
यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान: चारों राज्यों में 24 नवंबर को स्कूल बंद
-
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश सरकार के 2026 के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण सार्वजनिक छुट्टी दी गई है। इसलिए यूपी के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और अधिकतर प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे।
Related Stories
-
बिहार (Bihar): बिहार सरकार के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी जारी कर दी गई है। इससे पहले 7 से 17 नवंबर तक दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रही थीं, जिसके बाद अब छात्रों को एक ओर छुट्टी आ गई है।
-
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टी लिस्ट में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर सभी क्लासेस के लिए छुट्टी कर दी गई है।
राजस्थान (Rajasthan): गुरु नानक जयंती के अवसर पर राजस्थान में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की क्लासेस के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और बंगाल समेत अन्य राज्यों की अपडेट
यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली और देश के कई अन्य राज्यों में भी 24 नवंबर को स्कूलों में Government Holiday 2026 रहेगी:
- दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR): दिल्ली सरकार के 2026 के कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूल भी यूपी व हरियाणा सरकार के आदेश के अंदर बंद रहेंगे।
- पंजाब और हरियाणा: प्रकाश पर्व के विशेष उत्साह को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने 24 नवंबर को सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी जारी कर दी गई है।
- मध्य प्रदेश और उत्तराखंड: इन दोनों राज्यों में भी गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
- पश्चिम बंगाल और झारखंड: पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे, जबकि झारखंड में भी छुट्टी रहेगी।
24 नवंबर 2026 का दिन क्यों खास है? जानें धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
24 नवंबर 2026 को हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा है। साथ ही, इसी पावन डेट पर सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का भी प्रकाश पर्व यानी गुरु नानक जयंती को मनाया जाता है। यह दिन सत्य, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। देशभर के गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, प्रभात फेरी और लंगर का आयोजन होता है, वहीं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान व दीपदान की परंपरा निभाई जाती है।
यहां भी पढ़े: SSC CGL Result 2026 कब आएगा? जानें Latest Updates
