AIIMS NORCET 11 Result 2026: आज aiimsexams.ac.in पर OUT होगा नॉरसेट 11 रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

AIIMS NORCET 11 Result 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) आज, 18 सितंबर को नॉरसेट 11 प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपना एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। 

Sep 18, 2026, 11:03 IST
AIIMS NORCET 11 Result 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका
AIIMS NORCET 11 Result 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली आज, 18 सितंबर 2026 को नॉरसेट-11 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी करेगा उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें क्वालिफ़ाई हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर, कैटेगरी और परसेंटाइल की जानकारी दी गई होगी।  

ध्यान रहे कि स्टेज 1 (प्रीलिम्स) केवल एक क्वालिफ़ाइंग परीक्षा है और इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी ही स्टेज 2 (मुख्य परीक्षा) में शामिल हो सकेंगे। आधिकारिक साइट पर एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही स्कोर देखने, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट चेक करने के स्टेप्स सहित पूरी जानकारी यहां अपडेट कर दी जाएगी।

AIIMS NORCET 11 Result 2026 Link

एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स आज आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपनी Login ID और पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेज-1 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही स्टेज-2 के लिए पात्र माने जाएंगे। 

AIIMS NORCET 11 Result Link 

NORCET 11 Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना नॉरसेट परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप AIIMS की आधिकारिक साइट-aiimsexams.ac.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Results & Announcements सेक्शन में Norcet 11 Result Link पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगिन विंडो में अपना लॉगिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

  • NORCET 11 Result 2026 पर उल्लिखित विवरण

    रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए विवरणों को जरूर चेक करें। परिणाम पर निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं। 

    • उम्मीदवार नाम, फोटो, रोल नंबर और कैंडिडेट आईडी, रोल नंबर

    • कैटेगरी

    • कट ऑफ मार्क्स

    • परसेंटाइल स्कोर

    • क्वालिफाइंग स्टेटस सहित अन्य विवरण

    AIIMS NORCET 11 कट ऑफ 2026

    AIIMS NORCET 11 प्रीलिम्स 2026 के कट-ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी होंगे। यह मार्क्स उम्मीदवारों के प्रदर्शन, उनकी कैटेगरी, कुल परीक्षार्थियों की संख्या और सीटों के आधार पर तय किए जाते हैं। ध्यान रखें कि केवल क्वालिफाइंग मार्क्स लाना ही काफी नहीं है, बल्कि स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा) में जाने के लिए तय कट-ऑफ लिस्ट को पार करना जरूरी होगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates