ATMA July Exam Result 2026 (OUT): मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, atmaaims.com से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

ATMA July 2026 Exam का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र PID नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट को डाउनलोड करें।

Jul 18, 2026, 18:42 IST

ATMA July 2026 Result: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने ATMA July Session 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ATMA July Session 2026 का एग्जाम 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। साथ ही, इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र AIMS की वेबसाइट से ATMA स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ATMA जुलाई सेशन रिजल्ट 2026 देखने के बाद अब छात्र देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों (B-Schools) में MBA, PGDM, MMS और MCA जैसे कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, एआईएमएस साल में कई बार एटीएमए एग्जाम आयोजित करता है, जिससे छात्र बार-बार एग्जाम में शामिल हो जाते हैं। वे बढ़ीया कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने सभी प्रयासों में से सबसे अच्छे एटीएमए स्कोर का उपयोग कर सकते हैं।

ATMA जुलाई एग्जाम 2026 की हाइलाइट्स 

इस एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से देश भर के 700 से अधिक मैनेजमेंट कॉलेजो में एडमिशन दिया जाता है। छात्र इससे जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल में देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स
एग्जाम का नाम
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2026)
आयोजक संस्था
एसोसिएशन ऑफ इंडियन Management स्कूल्स (AIMS)
जुलाई सेशन एग्जाम डेट 
12 जुलाई, 2026
कुल प्रश्नों की संख्या
180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल टाइम
3 घंटे (180 मिनट)
रिजल्ट स्टेटस 
जारी (OUT)
लॉगिन डिटेल्स
  • PID नंबर 
  • पासवर्ड 
एग्जाम आवृत्ति 
साल में कई बार 
वेबसाइट
atmaaims.com

ATMA जुलाई 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

ATMA जुलाई 2026 स्कोरकार्ड केवल ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन ही उपलब्ध है। छात्र इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर मौजूद कैंडिडेट लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर, पीआईडी नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
  4. लिस्ट में से 12 जुलाई, 2026 के एग्जाम डेट को चुनें। 
  5. फिर, स्कोरकार्ड देखने के लिए ATMA रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  6. PDF को डाउनलोड करें। 
  7. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates