BGSSL Recruitment 2026 Notification: बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड (BGSSL) ने 31 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइ़ट www.bgss.in पर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत अलग-अलग सरकारी विभागों में कुल 2049 रिक्त पदों को भरा जाना है। अब इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम नजदीक है। पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन फॉर्म जमा नहीं किए जाएंगे।
BGSSL Recruitment 2026 Apply Online
बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
|
बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
BGSSL Recruitment 2026 -हाइलाइट्स
बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड में पदों के सलेक्शन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में रिज्यूम शॉर्टलिस्टिंग, दूसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू और तीसरे व फाइनल चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
बैंक ऑफ बड़ौदा
|
|
सहायक कंपनी
|
बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड (BGSSL)
|
|
पद का नाम
|
एग्जीक्यूटिव और मैनेजर पद
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
2,049
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
01 सितंबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
30 सितंबर 2026
|
|
चयन के चरण
|
रिज्यूम शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
|
|
आवेदन मोड
|
ऑनलाइन या ईमेल
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
bgss.in
|
BGSSL Recruitment 2026 Eligibility
बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्विद्यालय से 12वीं, ग्रेजुएशन, बी.कॉम, एम.कॉम, एमबीए/पीजीडीए, सीए, सीएस या इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी।
BGSSL Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले BGSSL की ऑफिशियल वेबसाइट www.bgss.in पर जाएं।
-
अब Careers सेक्शन ओपन करें।
-
करियर पेज पर नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
-
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स को BGSSL की ईमेल आईडी पर ईमेल करें।
-
यदि पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं, तो मांगी गई सभी जानकारी भरें।
-
अपने आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट या कन्फर्मेशन अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: BGSSL Recruitment 2026: Apply Online for 2049 Vacancies; Check Eligibility & More Details Here
