BSEB Matric & Inter 2nd Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) फाइनल एग्जाम 2027 के लिए जारी 2nd Dummy Admit Card में गलती में करेक्शन करने की टाइम लिमिट अब अपने फाइनल स्टेज में पहुंच गई है। बोर्ड द्वारा सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के लिए जारी इंपॉर्टेंट नोटिस के अनुसार, डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें किसी भी प्रकार की गलती में करेक्शन करने की लास्ट डेट कल यानी 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
साथ ही, इस साल 2026 खास बात यह है कि इस 2nd Dummy Admit Card 2027 के माध्यम से स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों के सब्जेक्ट में भी गलती होने पर बदलाव कर सकते हैं। इसी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि से जुड़ी सभी करेक्शन के लिए बोर्ड ने अलग प्रक्रिया तय की है।
BSEB 10th 12th Dummy Admit Card Correction 2027 Official Tweet
BSEB 2nd Dummy Admit Card 2027: महत्वपूर्ण डेट्स और सुधार के नियम
बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2027 से जुड़े मुख्य नियम कुछ इस प्रकार हैं:
Related Stories
- द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट: 21 नवंबर 2026
- करेक्शन करने की लास्ट डेट: 26 नवंबर 2026
- सब्जेक्ट में बदलाव: द्वितीय डमी एडमिट कार्ड के जरिए प्रिंसिपल छात्रों के 10वीं और 12वीं फाइनल एग्जाम 2027 के सब्जेक्ट में गलती होने पर बदलाव कर सकते हैं।
- नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि में सुधार: छात्र के नाम, माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में करेक्शन के लिए संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ बोर्ड को ईमेल भेज सकते हैं।
- अन्य सभी प्रकार की गलतियों का करेक्शन: नाम, पेरेंट्स के नाम और जन्मतिथि को छोड़कर अन्य अन्य सभी प्रकार की गलतियां जैसे लिंग, कोटि, फोटो, सिग्रेचर, माध्यम आदि को करेक्ट ऑनलाइन मोड से 26 नवंबर 2026 तक ही किया जा सकता है।
यहां भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया की जिस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अखिलेश यादव वहां कैसे मिलता है एडमिशन, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप
