Bihar DElEd Spot Admission 2026: 2 नवंबर से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें पूरा शेड्यूल, देखें Important Dates

BSEB DELED Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य भर के गैर सरकारी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र अन्य डिटेल्स के लिए यहां से पढ़े। 

Oct 29, 2026, 15:13 IST
Bihar DElEd Spot Admission 2026
Bihar DElEd Spot Admission 2026

BSEB DELED Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डी.एल.एड. संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम, 2026 के रिजल्ट के आधार पर राज्य के गैर-सरकारी (प्राइवेट) प्रशिक्षण संस्थानों में खाली रह गईं सीटों पर स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। वे सभी छात्र, जो अब तक किसी कारणवश काउंसलिंग के अलग- अलग स्टेप्स में एडमिशन पाने से रह गए थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

छात्रों को स्पॉट एडमिशन की पूरी प्रक्रिया, महत्वपूर्ण डेट्स, एलिजिबिलिटी और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के बारे में आसानी और स्पष्ट जानकारी प्रदान करेगा ताकि वे समय रहते सही कदम उठा सकें।

Bihar DElEd Spot Admission 2026: मुख्य डिटेल्स 

प्रमुख बिंदु
डिटेल्स 
संयोजन बोर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कोर्स का नाम
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.)
एडमिशन प्रक्रिया
Spot Admission
लागू संस्थान
राज्य के मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थान
सेलेक्शन का आधार
D.El.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2026 का स्कोरकार्ड
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ
02 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट
bsbedel.com , bsbedel.com

Bihar DElEd Spot Admission Schedule 2026

बिहार बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, स्पॉट एडमिशन की पूरी प्रक्रिया तय की गई शेड्यूल के अंदर ही पूरी की जाएगी। छात्र सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
निर्धारित डेट्स 
संस्थानवार खाली सीटों (Seat Matrix) की डिटेल्स वेबसाइट पर जारी होना
02 नवंबर 2026
संस्थानों में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जमा करने की अवधि
02 नवंबर 2026 से 04 नवंबर 2026 तक
प्राप्त ऑब्जेक्शन के निराकरण के बाद Final Merit List का प्रकाशन
07 नवंबर 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया
07 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक
समिति के पोर्टल पर नामांकित छात्रों का डेटा अपडेट करने की लास्ट डेट 
17 नवंबर 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026 - Official Notification

स्पॉट एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी और महत्वपूर्ण नियम 

स्पॉट राउंड में रजिस्ट्रेशन करने से पहले हर छात्र को बिहार बोर्ड के तय नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए:

  • एंट्रेंस एग्जाम पास होना जरूरी: आवेदक ने बिहार D.El.Ed. संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम 2026 पास की हो और उसके पास ओरिजनल स्कोरकार्ड हो।
  • किन छात्रों को मिलेगा मौका?: वे छात्र जो अब तक किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी कॉलेज में नामांकित नहीं हुए हैं, वे ही इस प्रक्रिया के अंदर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • अपात्र छात्र: यदि कोई छात्र पहले से ही किसी सरकारी या गैर-सरकारी D.El.Ed. कॉलेज में नामांकित है, तो वह स्पॉट एडमिशन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

How to Apply for Spot Admission

सीट मैट्रिक्स चेक करें: सबसे पहले 2 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर जाएं। साथ ही, कि किस गैर-सरकारी कॉलेजों में किस कैटेगरी की कितनी सीटें खाली हैं।

  1. संस्थान का सेलेक्शन करें: अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार संबंधित गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान का चुनाव करें।
  2. रजिस्ट्रेशन जमा करना: निर्धारित तिथियों (2 नवंबर से 4 नवंबर 2026) के बीच चुने गए संस्थान में जाकर अपना आवेदन पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें।
  3. मेरिट लिस्ट का इंतजार: संस्थान द्वारा आपत्तियों के निराकरण के बाद 07 नवंबर 2026 को अंतिम मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी।
  4. फाइनल नामांकन: मेरिट लिस्ट में नाम आने पर 7 से 12 नवंबर 2026 के बीच कॉलेज में जाकर अपना एडमिशन और फीस की प्रक्रिया पूरी करें।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।