जुनून के आगे फीकी पड़ी 1.5 लाख की सैलरी, बिहार शरीफ की बेटी रश्मि किरण BPSC में बनीं टॉपर

कहते हैं इंसान को कभी भी अपने कंफर्ट ज़ोन में नहीं रहना चाहिए। उसे बेहतर की तलाश में रोज़ नित नए प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको वो मिल सकता है, जिसके आप असल हकदार है और जो आपके लिए बेहतर भी होता है। बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली रश्मि किरण कहानी भी यही है, जिन्होंने अपने SDM बनने के सपने को पूरा करने के लिए एसबीआई की 1.5 लाख की सैलरी भी छोड़ दी और BPSC में टॉप कर अपना सपना पूरा किया।

Oct 7, 2026, 13:01 IST
Rashmi Kiran
Rashmi Kiran

सरकारी नौकरी पाना अधिकतर युवाओं का सपना होता है क्योंकि इसमें परमानेंट आकर्षक सैलरी और सरकारी सुख-सुविधाएं मिलती है, जिसके लिए हर साल लाखों उम्मीदवार परीक्षाएं देते हैं पर सफल बेहद कम हो पाते हैं। इसके लिए मन में जीत का जज्बा, कड़ी मेहनत और सही रणनीति की जरूरत होती है। बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली रश्मि किरण इस सपने को सच कर दिखाया है। उन्होंने BPSC परीक्षा में 6 रैंक हासिल कर SDM बनने का अपना सपना पूरा किया है। आज देश उनके हौंसले और हिम्मत को सलाम कर रहा है। रश्मि ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने SDM बनने के लिए SBI की PO की नौकरी भी छोड़ दी, जहां उनकी सैलरी तकरीबन 1.5 लाख रुपये थी। आइए रश्मि की सफलता की कहानी के बारे में जानें। 

आखिर कौन है रश्मि किरण? 

रश्मि किरण बिहार के नालंदा जिले बिहार शरीफ की रहने वाली है। वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। रश्मि के पिता का नाम शिशिर कुमार सिन्हा है, जो  केनरा बैंक में सीनियर मैनेजर पद से रिटायर्ड हुए हैं और मां उषा किरण गृहिणी हैं। रश्मि के पिता बताते हैं कि बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है। साल 2016 में रश्मि ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की परीक्षा पास की और प्रमोशन के दम पर मुंबई में सीनियर मैनेजर के पद पर चयनित हो गई। उनकी सैलरी तकरीबन 1.5 लाख थी पर इससे वे संतुष्ट नहीं हुई। नौकरी छोड़ दी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। 

रश्मि ने IIT से किया है बीटेक 

अगर हम रश्मि की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी बचपन की पढ़ाई बिहार शरीफ के मंगलास्थान स्थित जयमंगला स्कूल और 10वीं 96 प्रतिशत अंकों के साथ DAV स्कूल से पूरी की। रश्मि ने 12वीं की पढ़ाई बोकारों के DPS स्कूल से 98 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गई, जहां उन्होंने दिल्ली स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIT) से बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद रश्मि सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गई। पहले एसबीआई में पीओ का पद और बाद में SDM का पद हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates