Bihar STET Registration 2026: बिहार STET रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त से होंगे शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Bihar STET Registration 2026: बिहार विद्यालय शिक्षा समिति ने STET रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी साझा की है। जिसमें कहा गया है कि STET के लिए आवेदन 17 अगस्त से शुरू किए जाएंगे। 

Aug 14, 2026, 11:01 IST
Bihar STET Registration 2026: बिहार STET रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त से होंगे शुरू
Bihar STET Registration 2026: बिहार STET रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त से होंगे शुरू

Bihar STET Registration 2026: बिहार विद्यालय शिक्षा समिति (BSEB) की ओर से STET 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है। 50 प्रतिशत अंकों वाले ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवदेन कर सकेंगे। जिसमें शुल्क श्रेणी और सिलेक्ट किए गए पेपर के अनुसार अलग - अलग होगा। उम्मीदवार बिहार BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड की ओर से अभी किसी भी प्रकार का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Bihar STET Online Application Form 2026: 17 अगस्त से रजिस्ट्रेशन 

बीएसईबी की ओर से अभी सिर्फ ट्वीट शेयर किया गया है। उम्मीदवारों को डिटेल नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही 17 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। अधिसूचना में आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और जरूरी डॉक्यूमेंट सहित डिटेल्स शामिल रहेंगी। माध्यमिक या उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्यापन करने के इच्छुक उम्मीदवार बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के पोर्टल secondary.biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Related Stories

 

Bihar STET Important Documents: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

बिहार STET ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच अवश्य करनी चाहिए। उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण पहले ही जांच लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स निम्नलिखित है:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
  • मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाणपत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र

Bihar STET Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड 

बिहार एसटीईटी 2026 के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक योग्यताओं और आयु सीमा को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए न्यूनतम योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है।

बिहार एसटीईटी 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

बिहार एसटीईटी 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
पेपर 1 (माध्यमिक)
पेपर 2 (सीनियर सेकेंडरी)
  • संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री 50% अंकों के साथ और बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण।
  • या फिर, संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री और बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण।
  • या, स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 45% अंक (एनसीटीई मानदंडों के अनुसार) के साथ बी.एड.
  • या, चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड/बीएससी बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बी.एड तथा बीए बी.एड/बीएससी बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • या फिर, मास्टर डिग्री में न्यूनतम 45% अंक (एनसीटीई के मानदंडों के अनुसार) के साथ बी.एड.
  • या फिर, 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और तीन वर्षीय बी.एड. या एम.एड. पाठ्यक्रम।

आयु सीमा 

पिछली अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी 2025 की निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करना था।

बिहार STET 2025 आयु सीमा
वर्ग
बिहार स्टेटेट की अधिकतम आयु सीमा
सामान्य (पुरुष)
37 साल
सामान्य (महिला)
40 साल
ओबीसी (पुरुष)
40 साल
ओबीसी (महिला)
40 साल
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष)
42 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (महिला)
42 वर्ष

Bihar STET Certificate 2026: बिहार STET प्रमाणपत्र

बिहार एसटीईटी प्रमाणपत्र यह प्रमाणित करता है कि उम्मीदवार ने बिहार के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्यापन पदों के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त कर ली है। यह प्रमाणपत्र शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्यापन करने की उनकी योग्यता को प्रमाणित करता है। इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का पालन करना आवश्यक है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे अपने अध्यापन करियर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।