BPSC Bihar TRE-4 Recruitment 2026: बिहार टीचर के 32388 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से करें फटाफट Apply

BPSC Bihar TRE-4 Recruitment 2026: बीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 18 अगस्त 2026 को बिहार टीचर भर्ती परीक्षा 4.0 के तहत कुल 32388 टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और कल इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

Nov 2, 2026, 12:17 IST
BPSC Bihar TRE-4 Recruitment 2026
BPSC Bihar TRE-4 Recruitment 2026

BPSC TRE 4.0 Form Fill UP Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 18 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर बिहार टीचर भर्ती परीक्षा (TRE - 4.0) के तहत कुल 32388 टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। कल इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। बिहार में टीचर बनने का सुनहरा सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

BPSC Bihar TRE-4 Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

बीपीएससी टीआरई-4 नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, रिक्त पद, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Related Stories

बिहार टीचर ऑनलाइन आवेदन लिंक 

BPSC Bihar TRE-4 Recruitment 2026- हाइलाइट्स 

बीपीएससी बिहार टीचर पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।   

भर्ती प्राधिकरण का नाम  
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
विज्ञापन संख्या 
बिहार टीचर भर्ती परीक्षा (TRE 4.0)
पद का नाम 
प्राइमरी टीचर, मिडिल स्कूल टीचर, सेकंडरी टीचर, सीनियर सेकंडरी टीचर
रिक्त पद 
32,388
ऑनलाइन आवेदन तिथि 
25 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि
03 नवंबर 2026 
नोटिफिकेशन 
ऑफिशियल वेबसाइट
bpsc.bihar.gov.in

BPSC TRE-4 Recruitment 2026 Educational Qualification 

बिहार टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकत हैं।  

टीचिंग लेवल
वैकेंसी
योग्यता 
प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5)
3847
12वीं + डीएड/ जेबीटी/ बीएलएड + सीटीईटी/ बीटीईटी पेपर-I
मिडिल स्कूल टीचर (कक्षा 6 से 8)
8563
ग्रेजुएट + बीएड/बीएलएड + सीटीईटी/ बीटीईटी पेपर-II
सेकंडरी टीचर (कक्षा 9 से 10)
3877
ग्रेजुएट + बीएड/बीएलएड + एसटीईटी पेपर-I
सीनियर सेकंडरी टीचर (कक्षा 11 से 12)
16101
पोस्ट ग्रेजुएट +बीएड/बीएलएड + एसटीईटी पेपर-II

BPSC TRE 4.0 Form Fill UP कैसे करें? 

बीपीएससी बिहार टीचर टीआरई-4 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  3. अब UP TGT Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  4. Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  5. आवेदन फॉर्म भरें। 

  6. एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  7. आवेदन फीस भरें। 

  8. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  9. सबमिट पर क्लिक करें। 

  10. ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

BPSC TRE-4.0 Recruitment 2026 - आवेदन फीस और आयु सीमा 

बीपीएससी बिहार टीचर टीआरई-4 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहद दी जाएगी।  



 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।