बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम की डेट्स जारी, जानें कब लाइव होगा Admit Card

BSF Tradesman CBT Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 की लिखित एग्जाम (CBT) का एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी करने की सूचना एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से दी है, जिसका एग्जाम 2 दिसंबर को देशभर में तीन शिफ्टों में आयोजित किया जा रहा है।

Nov 12, 2026, 13:20 IST
BSF Constable Tradesman Exam Schedule 2026 Shifts and Admit Card Notice
BSF Constable Tradesman Exam Schedule 2026 Shifts and Admit Card Notice

BSF Constable Tradesman Exam Schedule 2026: Border Security Force - बीएसएफ निदेशालय ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती के फेज-2 यानी कंप्यूटर आधारित लिखित एग्जाम (CBT) की डेट्स और ई-एडमिट कार्ड जारी होने की डेट्स से जुड़ा एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, पहले राउंड (PET/PST) में पास हुए छात्र कुल 1,81,143 छात्र जिनमें 1,76,361 पुरुष और 4,782 महिला छात्र शामिल हैं, अब ये सभी छात्र लिखित एग्जाम में शामिल होने के लिए एलिजिबल हैं। इन सभी योग्य छात्रों के लिए लिखित एग्जाम 2 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, नोटिस में दी गई डेट्स के अनुसार ई-एडमिट कार्ड भी 17 नवंबर 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

BSF Constable Tradesman Exam 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स

बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन लिखित एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और नंबर के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force - BSF)
पोस्ट का नाम
कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) - पुरुष एवं महिला
कुल वैकेंसी 
3,588 पोस्ट 
सेलेक्शन स्टेप्स 
फेज-2: लिखित एग्जाम (CBT)
योग्य छात्रों की संख्या
1,81,143 अभ्यर्थी (PET/PST क्वालिफाइड)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
17 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक
लिखित एग्जाम की डेट 
2 दिसंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट्स
rectt.bsf.gov.in, bsf.mha.gov.in
एडमिट कार्ड हेल्पडेस्क नंबर
+91-9513251955

BSF Constable Tradesman Exam Schedule 2026: Shifts and Admit Card Notice - यहां क्लिक करें 

लिखित एग्जाम की शिफ्ट टाइमिंग 

बीएसएफ द्वारा 2 दिसंबर 2026 को देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर तीन अलग-अलग शिफ्ट्स में एग्जाम को आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, हर शिफ्ट का टाइम करीब 2 घंटे (120 मिनट) का होगा। 

शिफ्ट 
एग्जाम का टाइम 
कुल अवधि 
पहली शिफ्ट 
सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक
120 मिनट (2 घंटे)
दूसरी शिफ्ट 
दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक
120 मिनट (2 घंटे)
तीसरी शिफ्ट
शाम 05:00 बजे से 07:00 बजे तक
120 मिनट (2 घंटे)

Written Exam Pattern & Marking Scheme

जो छात्र 2 दिसंबर को होने वाले एग्जाम में शामिल होने जा रहे है, वे लास्ट टाइम में एग्जाम के प्रारूप का विशेष ध्यान रखें। 

  • कुल क्वश्न और मार्क्स: क्वश्न पेपर में कुल 100 वस्तुनिष्ठ क्वश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो 100 मार्क्स के होंगे।
  • सब्जेक्ट-वाइज विभाजन: एग्जाम में सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान (GK), प्रारंभिक गणित (Numerical Aptitude), रीजनिंग (Analytical Aptitude) और अंग्रेजी/हिंदी भाषा से जुड़े 25-25 क्वश्न पूछे जाएंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस एग्जाम में नकारात्मक मार्क्स मार्क्स का प्रावधान है; हर गलत आंसर के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।

BSF Tradesman Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

बीएसएफ द्वारा डाक (Post) के माध्यम से कोई भी एडमिट कार्ड को नहीं भेजा जाएगा। सभी छात्र 17 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. बीएसएफ भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'Candidate Login' या 'Constable (Tradesman) Written Exam Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि फिल करके सबमिट करें।
  4. स्क्रीन पर आपका ई-एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसमें एग्जाम सेंटर का पता, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम शामिल होगा, सभी छात्र इसे चेक करें।
  5. चेक करने के बाद छात्र एग्जाम सेंटर में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: Noida School Closed / Hybrid Classes Update: बढ़ते प्रदूषण की हवा के चलते GRAP-3 लागू, गौतमबुद्ध नगर में 12 नवंबर से हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेस

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।