CBSE CTET Exam City Slip 2026 Out: सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CBSE CTET Exam City Slip 2026 Out: सीबीएसई ने सीटीईटी दिसंबर भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 12 और 13 दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपनी सिटी की डिटेल्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। 

Nov 27, 2026, 17:39 IST

CBSE CTET Exam City Slip 2026 Out: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट CTET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। 12 और 13 दिसंबर 2026 को होने वाली दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए CTET सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक परीक्षा से 15 दिन पहले एक्टिवेट कर दिया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप कैंडिडेट्स को एग्जाम की तारीख से पहले अपनी ट्रैवल और रहने की जगह प्लान करने में मदद करती है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह स्लिप सिर्फ़ कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी के बारे में बताती है और यह ई-एडमिट कार्ड का काम नहीं करती है।

Aslo Check: CTET Paper 2 Syllabus 2026

                  CTET Paper 1 Syllabus 2026

CTET City Intimation Slip 2026 Download Link

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 27 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी  है ।जिन कैंडिडेट्स ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए रजिस्टर किया है, वे अब अपना अलॉटेड एग्जाम सिटी पहले से चेक कर सकते हैं। CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप एक्सेस करने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल के ज़रिए अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा

Related Stories

सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 
सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026
सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026

CTET Exam City Intimation Slip 2026 Highlights

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से एग्जाम 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा। बोर्ड की ओर से सिटी स्लिप का लिंक आज 27 नवंबर को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

डिटेल्स  जानकारी 
परीक्षा का नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026
संचालन निकाय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
एग्जाम सिटी स्लिप 2026   जारी 
सिटी स्लिप जारी होने की तारीख  27 नवंबर, 2026
एग्जाम डेट 12 और 13 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in
लॉगिन क्रेडेंशियल  एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड 

Steps to download Exam City Intimation Slip 2026

उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल CTET वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • “CTET City Intimation Slip 2026” के लिंक पर क्लिक करें
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें
  • एग्जाम सिटी की जानकारी देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें
  • रेफरेंस के लिए शहर की जानकारी स्लिप डाउनलोड करें या सेव कर लें

CTET Exam City Intimation Slip 2026 OUT LIVE

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।