CBSE Exam 2027: इस बार क्यों देर कर रहा है CBSE Date Sheet? जानें कब तक जारी होगा फाइनल टाइमटेबल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के साल 2027 के बोर्ड एग्जाम के लिए ऑफिशियल डेटशीट अपनी वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करने वाला है। छात्र यहां से लेटेस्ट अपडेट्स के लिए देखें।

Oct 30, 2026, 15:07 IST
CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2027
CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2027

CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में सेशन 2026-27 के अंदर पढ़ाई कर रहे लाखों छात्र इस समय अपनी बोर्ड एग्जाम की डेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमूमन हर साल सीबीएसई सितंबर या अक्टूबर के आखिरी हफ्तों तक 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के डेटशीट जारी कर देता है, लेकिन इस बार टाइमटेबल आने में थोड़ी देरी देखने को मिल रही है।

10वीं और 12वीं के छात्रों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर डेटशीट में देरी क्यों हो रही है। साथ ही, एग्जाम का ऑफिशियल शेड्यूल कब तक जारी किया जाएगा? यह सभी डिटेल्स और अन्य जानकारी को हासिल करने के लिए सभी छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।  

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet Overview

10वीं और 12वीं के छात्र अपनी डेटशीट के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
क्लासेस 
10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary)
शैक्षणिक सेशन
2026 - 2027
एग्जाम आयोजन अवधि
फरवरी 2027 से अप्रैल 2027 (एक्सपेक्टेड)
डेटशीट जारी होने का मोड
ऑनलाइन (PDF फॉर्मेट)
ऑफिशियल वेबसाइट
cbse.gov.in

Reasons for Delay in CBSE 2027 Timetable

शैक्षणिक विशेषज्ञों और बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई द्वारा डेटशीट जारी करने में हो रही देरी के पीछे ये निम्नलिखित मुख्य प्रशासनिक और तकनीकी कारण माने जा रहे हैं:

1. प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट का पुनर्गठन

सीबीएसई इस सेशन में स्कूलों में होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए निर्देश तैयार कर रहा है। सभी स्कूलों से सटीक डेटा और स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन (LOC - List of Candidates) की प्रक्रिया का मिलान करने में अतिरिक्त समय लग रहा है।

2. Competency-Based Questions पैटर्न का समायोजन

नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी (NEP 2020) के अंदर बोर्ड एग्जाम में लगातार योग्यता-आधारित क्वश्न, केस-स्टडी आधारित और विश्लेषणात्मक क्वश्न वेटेज बढ़ाया जा रहा है। एग्जाम के पैटर्न और मार्किंग स्कीम में किए जा रहे इन बदलावों के अनुरूप स्कूलों और टीचर्स को समय देने के लिए प्रशासनिक लेवल पर तैयारी की जा रही है।

3. अन्य बोर्ड्स के साथ तालमेल

देश के अलग-अलग राज्य बोर्डों (State Boards) और नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम जैसे JEE Main 2027 की डेट्स के साथ टकराव (Clash) से बचने के लिए सीबीएसई अन्य एग्जाम आयोजित करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर डेट्स का फाइनल निर्धारण कर रहा है ताकि छात्रों को एग्जाम देने में कोई असुविधा न हो।

कब तक जारी होगी CBSE 2027 Final DateSheet? 

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालो के ट्रेंड को देखते हुए छात्रों की जा रही है कि सीबीएसई नवंबर के पहले या दूसरे विक तक 10वीं और 12वीं की संयुक्त डेटशीट जारी कर सकता है। एग्जाम हमेशा की तरह 15 फरवरी 2027 के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है।

CBSE Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें? 

10वीं और 12वीं के छात्र जब बोर्ड ऑफिशियल रूपरेखा जारी करेगा, तो छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डेटशीट को डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सीबीएसई का मुख्य पोर्टल cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'Main Website' टैब पर क्लिक करें।
  3. 'Latest @ CBSE' या 'Announcement' सेक्शन में जाएं।
  4. CBSE Class X / XII Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। 
  6. इसे डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें। 

यहां भी पढ़े: Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, नवंबर की शुरुआत के साथ दिल्ली में फिर लौटेगा स्मॉग; जानें IMD रिपोर्ट और AQI ट्रेंड 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।