CGSSB Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित हाईकोर्ट के आदेश के बाद टाल दी गई है। लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT 26) का आयोजन 11 अक्टूबर को किया जाना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। 

Oct 10, 2026, 15:32 IST
CGSSB Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी
CGSSB Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से आयोजित होने वाली सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से लगभग 6,000 से अधिक उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। 

पहले सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाना था, जबकि शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को निर्धारित थी। हालांकि, अब दोनों परीक्षाएं तय तारीखों पर आयोजित नहीं होंगी। उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026: हाइलाइट्स 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 स्थगित होने का नोटिस 9 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

विवरण
जानकारी
भर्ती बोर्ड
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)
राज्य
छत्तीसगढ़
परीक्षा का नाम
सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026
सहायक शिक्षक परीक्षा तिथि
11 अक्टूबर 2026
शिक्षक परीक्षा तिथि
25 अक्टूबर 2026
वर्तमान स्थिति
स्थगित होने का कारण
हाईकोर्ट का आदेश
नई परीक्षा तिथि
अभी घोषित नहीं
आधिकारिक वेबसाइट

क्यों स्थगित हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा?

शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का मामला आरक्षण से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग उम्मीदवारों सहित अनिवार्य आरक्षित श्रेणियों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने का मुद्दा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सामने उठाया गया था।

9 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट ने इस मामले में अंतरिम आदेश जारी करते हुए भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी। अदालत ने निर्देश दिया कि सभी अनिवार्य आरक्षित श्रेणियों को शामिल करने और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर देने के बाद ही परीक्षा आयोजित की जाए।

अदालत के इस फैसले के बाद निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक सुधार और आगे की कार्रवाई करनी होगी। 

6,000 से अधिक उम्मीदवारों पर पड़ा असर

परीक्षा स्थगित होने से उन उम्मीदवारों को इंतजार करना पड़ेगा, जिन्होंने लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की थी। फिलहाल परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026: अब क्या करें उम्मीदवार?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। नई परीक्षा तिथि, संशोधित नोटिस और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी आधिकारिक सूचना के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को फिलहाल अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और परीक्षा स्थगित होने से संबंधित नोटिस को ध्यान से पढ़ना चाहिए। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates