DU One-Year PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया एक-साल PG एडमिशन का पहला अलॉटमेंट और शेड्यूल, admission.uod.ac.in से करें चेक

DU PG Allocation 2026 Out: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने आज, 5 अगस्त, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर प्रथम चरण के आवंटन और कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण के आवंटन के परिणाम मंगलवार, 4 अगस्त, 2026 को जारी किए जाएंगे।

Aug 5, 2026, 15:16 IST

DU One-Year Master Degree Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए अपने एक साल पोस्टग्रेजुएशन (1-Year Postgraduate) सिलेब्स में एडमिशन हेतु पहली सींट अलॉटमेंट (First Round Allocation) और ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है, जिन छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 4 साल ग्रेजुएशन (FYUP) पूरा किया है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 1-इयर मास्टर प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया है, वे ऑफिशियल एंट्रेंस पोर्टल admission.uod.ac.in या pgadmission.uod.ac.in पर जाकर अलॉटमेंट स्टेट्स देख सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स के अनुसार, MA इंग्लिश, MA पॉलिटिकल साइंस, MCom, MSc कंप्यूटर साइंस और MSc मैथमेटिक्स जैसे प्रमुख सब्जेक्ट के लिए अनारक्षित कैटेगरी सहित अलग-अलग कैटेगरी की सीटों का अलॉटमेंट किया जा रहा है।

DU 1-Year PG Admission 2026: फर्स्ट राउंड अलॉटमेंट का शेड्यूल

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS PG) के अंदर जारी किया गया पहले अलॉटमेंट का ऑफिशियल टाइमटेबल निम्नलिखित है:

Related Stories

इवेंट 
निर्धारित टाइम व लास्ट डेट 
फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट की घोषणा
जारी कर दिया गया है
अलॉटमेंट सीट स्वीकार करने की विंडो
निर्धारित डेट तक (शाम 4:59 बजे तक)
कॉलेज/विभाग द्वारा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
संबंधित विभाग द्वारा तय समयावधि के भीतर
ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 
निर्धारित जमा डेट (शाम 4:59 बजे तक)
रिक्त सीटों का प्रदर्शन (Display of Vacant Seats - Round 2)
अगले अलॉटमेंट स्टेप के अनुसार जारी होगी

First Round of allocations and Schedule notice - यहां क्लिक करें 

CSAS पोर्टल पर अपना सीट अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

अलॉटमेंट लिस्ट देखने और अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in या pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. अपने CUET PG एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके CSAS PG डैशबोर्ड में लॉग इन करें।
  3. डैशबोर्ड पर दिए गए ‘First Allocation Round’ टैब पर क्लिक करें।
  4. आपको अलॉटमेंट कॉलेज और कोर्स का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अलॉटमेंट सीट मिलने पर निर्धारित टाइम-टेबल के भीतर ‘Accept Seat’ बटन पर क्लिक करें।
  6. कॉलेज द्वारा ऑनलाइन Document Verification के बाद पोर्टल पर दिए गए भुगतान लिंक के माध्यम से Admission Fee को जमा करें।

Delhi University PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द ही टॉप कार्यक्रमों के लिए सीटों के अलॉटमेंट की घोषणा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और जानकारी के लिए admission.uod.ac.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। सभी ऑफिशियल नोटिस दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर उपलब्ध होंगी। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।