DU BA LLB & BBA LLB Result 2026: स्पॉट राउंड 3 का शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स जारी, admission.uod.ac.in पर देखें डिटेल्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी लॉ एडमिशन 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने BA LLB (Hons.) और BBA LLB (Hons.) के लिए Spot Round 3 का शेड्यूल और वेकेंट सीट मैट्रिक्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके देखें।

Jul 31, 2026, 17:05 IST

DU Law Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के फैकल्टी ऑफ लॉ ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के 5 साल इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्रामों BA LLB (Hons.) और BBA LLB (Hons.) के लिए Spot Round 3 का शेड्यूल और वेकेंट सीट मैट्रिक्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों का नाम पूर्ववर्ती स्पॉट राउंड्स की वेटिंग लिस्ट में था, वे अब ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट स्टेटस और वेकेंट सीटों की स्थिति चेक कर सकते हैं।

डीयू द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह स्पॉट राउंड केवल उन्हीं छात्रों के लिए है, जो पहले से वेटलिस्टेड हैं। इस राउंड में नए रजिस्ट्रेशन वाले छात्रों की अनुमति नहीं है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 1 अगस्त, 2026, शनिवार को अपने डैशबोर्ड पर अलॉटमेंट की जानकारी प्राप्त करें।

DU Law Admission 2026 Spot Round 3 Schedule से जुड़ी मुख्य डेट्स और वेकेंट सीट मैट्रिक्स

स्पॉट राउंड 3 से जुड़ी डेट्सऔर दोनों सिलेब्स की कैटेगरी-वाइज खाली सीटों की डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र यहां से देखें एडमिशन शेड्यूल और कैटेगरी-वाइज वेकेंट सीट मैट्रिक्स के बारे में देखें। 

1. एडमिशन शेड्यूल 

एक्टिविटी 
डेट और टाइम  
अलॉटमेंट सीट स्वीकार करने की अवधि
1 अगस्त से 3 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन एवं अप्रूवल
1 अगस्त से 4 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 
5 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

2. कैटेगरी-वाइज वेकेंट सीट मैट्रिक्स 

कैटेगरी 
BA LLB (Hons.)
BBA LLB (Hons.)
अनारक्षित (UR / General)
02
03
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
00
02
अनुसूचित जाति (SC)
00
01
अनुसूचित जनजाति (ST)
00
00
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)
00
02
कुल खाली सीटें (Total Vacancies)
02
08

B.A. LL.B. (H) and B.B.A. LL.B. (H) Program Admissions, SPOT ADMISSION ROUND III - यहा क्लिक करें

DU Law Spot Round 3 अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें? 

छात्र सीएसएएस (CSAS) लॉ डैशबोर्ड में लॉगिन करके सीट अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद ‘Five-Year Integrated Law Programs’ लिंक को चुनें।
  3. अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की सहायता से कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. डैशबोर्ड में दिए गए ‘Spot Round 3 Seat Allocation Status’ टैब पर जाएं।
  5. यदि आपको सीट अलॉट की गई है, तो निर्धारित डेट के अंदर ‘Accept Allocation’ बटन पर क्लिक करें।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates