DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 215 असिस्टेंट पोस्ट पर भर्ती, 19 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

DU Assistant Apply Online 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने नॉन-टीचिंग पोस्ट के अंदर असिस्टेंट (Assistant) के कुल 215 खाली पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल नोटिस को जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट du.ac.in पर जाकर 19 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक को पाएं। 

Nov 2, 2026, 17:00 IST
DU Assistant Recruitment 2026
DU Assistant Recruitment 2026

Delhi University Non-Teaching Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है। डीयू ने असिस्टेंट (Assistant) के अलग-अलग पोस्ट पर सीधे रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। इस रजिस्ट्रेशन अभियान के माध्यम से कुल 215 खाली पोस्ट को फिल किया जाएगा। 

जो छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पोस्ट पर करियर बनाना चाहते हैं, वे निर्धारित फाइनल डेट से पहले अपने रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। साथ ही, छात्र जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है, वे यहां से सभी इपॉर्टेंट डिटेल्स जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सेलेक्शन प्रोसेस और रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स के बारे में जान सकते हैं। 

DU Assistant Recruitment 2026: मुख्य डिटेल्स 

Delhi University Non-Teaching Vacancy 2026 में रजिस्टर करने वाले छात्र सभी डिटेल्स को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
संस्था का नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University - DU)
पोस्ट के नाम
असिस्टेंट (Assistant - Additional Posts)
कुल खाली पोस्ट 
215 पोस्ट 
पे - स्केल 
पे-लेवल 4 (7वें वेतन आयोग के तहत)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
19 नवंबर 2026
रजिस्ट्रेशन मोड 
ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट
du.ac.in

DU Assistant Recruitment 2026 Notice - यहां क्लिक करें 

Category-Wise Vacancy Breakdown

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इन 215 पोस्ट को अलग-अलग कैटेगरी के अंदर विभाजित किया गया है:

कैटेगरी
खाली पोस्ट के नंबर 
अनारक्षित (UR)
164 पोस्ट 
अनुसूचित जाति (SC)
33 पोस्ट 
अनुसूचित जनजाति (ST)
18 पोस्ट 
दिव्यांग (PwBD - Visual Impairment)
01 पोस्ट 
कुल पोस्ट 
215 पोस्ट 

DU Assistant Apply Online 2026 Link - यहां क्लिक करें

Eligibility Criteria & Qualification

DU Assistant पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु छात्रों के पास ये निम्नलिखित योग्यता होनी जरूरी है:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
  • कार्य अनुभव (Experience): जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पोस्ट पर कम से कम 2 साल का प्रासंगिक अनुभव होना जरूरी है। (यह अनुभव विश्वविद्यालय, सरकारी विभाग, स्वायत्त निकाय या योग्य निजी संस्थानों से होना चाहिए)।
  • टाइपिंग स्पीड: कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की टाइपिंग स्पीड तथा कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: आवेदक की अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। 

DU Assistant Selection Process 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट पोस्ट के लिए सेलेक्शन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन स्टेप्स पर आधारित होगी:

  1. प्रारंभिक एग्जाम (Preliminary Test - MCQ): यह एग्जाम केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय क्वश्न (200 मार्क्स) पूछे जाएंगे, जिसमें रीजनिंग, गणित और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रशासन से जुड़े सवाल शामिल होंगे।
  2. मुख्य एग्जाम (Main Examination - Descriptive): यह वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार के एग्जाम होंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट इसी एग्जाम के मार्क्स के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
  3. स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (Skill Test): यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जिसमें टाइपिंग और ऑफिस प्रोसीजर की दक्षता जांची जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन (Document Verification) किया जाएगा।

DU Assistant Online Form 2026 कैसे अप्लाई करें? 

योग्य छात्र DU Assistant Online Form 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'Work with DU' ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  3. फिर 'Advertisement – Departments' पर जाएं।
  4. DU Assistant Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करने के बाद अपने ओरिजनल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  6. पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की डिटेल्स को फिल करें। 
  7. अपने आवश्यक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  8. कैटेगरी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म को फाइनल रूप से सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डिटेल्स में करेक्शन करने के लिए विंडो ओपन, लास्ट डेट कब?

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।