JEE Main 2027 Registration Date: NTA जल्द जारी होगा सेशन 1 का एप्लीकेशन फॉर्म, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरा शेड्यूल
JEE Main 2027 Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जनवरी 2027 में होने वाले सेशन -1 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुरू होने वाले है। एग्जाम 22 से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। छात्र यहां से डिटेल्स के बारे में जानें।
JEE Main Session 1 Application Form 2027: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजो जैसे आईआईटी (IITs), एनआईटी (NITs) और आईआईआईटी (IIITs) में एडमिशन पाने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2027 (Session 1) के लिए ऑफिशियल नोटिस और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर के लास्ट विक में शुरू होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
NTA द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के एग्जाम 22 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच छह निर्धारित डेट्स पर आयोजित किए जाएंगे, जो छात्र इस साल इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Eligibility Criteria) और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
JEE Main 2027 Session 1: मुख्य डेट्स और डिटेल्स
जेईई मेन 2027 सेशन -1 से जुड़े महत्वपूर्ण स्टेप्स और एक्सपेक्टेड डेट्स की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | एक्सपेक्टेड और निर्धारित डेट्स |
| एग्जाम संचालन संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| सेशन-1 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | अक्टूबर 2026 (अंतिम सप्ताह) |
| सेशन-1 एग्जाम डेट्स | 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027 |
| बफर डेट (Buffer Date) | 31 जनवरी 2027 |
| सेशन-2 एग्जाम डेट्स | अप्रैल 2027 (एक्सपेक्टेड) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
JEE Main 2027 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
छात्रों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस एग्जाम में बैठने के लिए NTA ने कुछ नियम जारी किए है, छात्र इन्हें यहां से जानें।
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): जिन छात्रों ने साल 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) पास की है, या जो छात्र साल 2027 में 12वीं के बोर्ड एग्जाम दे रहे हैं, वे सभी इस एग्जाम के लिए एलिजिबल हैं।
- आयु सीमा (Age Limit): जेईई मेन 2027 के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा (Upper Age Limit) नहीं है। कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्र अपने आगे के सालो में भी निर्धारित प्रयासों का लाभ उठा सकते हैं।
- प्रयासों के नंबर: एक छात्र अपनी कक्षा 12वीं पास करने के साल सहित लगातार तीन सालो तक एग्जाम दे सकता है, जिसका मतलब है कि उसे कुल 6 मौके मिलते हैं।
रजिस्ट्रेशन करते समय कौन-से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें?
फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की तकनीकी बाधा से बचने के लिए छात्रों को अपने पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स तैयार रखनी चाहिए:
- आधार कार्ड: नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम पूरी तरह से 10वीं की मार्कशीट के अनुसार होना चाहिए।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र: जन्मतिथि और रोल नंबर के वेरिफिकेशन के लिए।
- कक्षा 12वीं के विवरण: पास छात्र अपनी मार्कशीट का उपयोग करें, जबकि अपीयरिंग छात्र अपने स्कूल और रोल नंबर की जानकारी रखें।
- स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर: पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (सफेद पृष्ठभूमि) और स्पष्ट डिजिटल सिग्नेचर निर्धारित आकार में।
- कैटेगरी प्रमाण पत्र (Category Certificate): यदि लागू हो, तो EWS, OBC-NCL, SC या ST का वैध प्रमाण पत्र।
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: एनटीए द्वारा सभी ओटीपी और अपडेट्स इसी पर भेजे जाएंगे।
JEE Main 2027 Application Form कैसे भरें?
JEE Main 2027 Application Form में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रोसेस को ऑनलाइन जमा और पूरा कर सकते हैं:
- एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए "JEE Main 2027 Session 1 Registration" लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर को फिल करके अकाउंट बनाएं।
- फिर, Application Number और Password से लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पेपर का सेलेक्श (Paper 1 for B.E./B.Tech या Paper 2 for B.Arch/B.Planning) और एग्जाम शहरों की प्राथमिकता चुनें।
- निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
- फिर, अपनी कैटेगर के अनुसार ऑनलाइन मोड (UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
- फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.