DU PG Admission 2026: 1 साल पीजी सिलेब्स के लिए राउंड 2 और 3 का शेड्यूल जारी, जानें फीस सबमिट की लास्ट डेट कब?

दिल्ली यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 2026-27 के लिए डीयू के एक साल पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में एडमिशन के राउंड 2 और 3 का पूरा शेड्यूल आज 27 अगस्त, 2026 को वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी कर दिया है। छात्र यहां से सारा प्रोसेस जानें। 

Aug 27, 2026, 13:13 IST

DU One-Year PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 1 साल पोस्ट ग्रेजुएट (One-Year PG) सिलेब्स में एशमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in पर राउंड 2 और राउंड 3 का डिटेल एडमिशन शेड्यूल आज यानी 27 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है।

यदि आपने DU के 1 साल पीजी सिलेब्स जैसे M.A., M.Sc., M.Com आदि में रजिस्ट्रेशन किया है, तो अलॉट की गई सीट को एक्सेप्ट करने और फीस जमा करने की डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए शेड्यूल को देखें। DU द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, सीटों के अलॉटमेंट का दूसरा राउंड भी कल, 26 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

DU One-Year PG Round 2 and Round 3 Admission Schedule

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा राउंड 2 और 3 के पूरे Allocation-cum-Admission schedule की ऑफिशियल डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
राउंड 2 के अलॉटमेंट की घोषणा
26 अगस्त 2026
सीट Accept करने का टाइम
26 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
विभागों द्वारा रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन और मंजूरी
26 अगस्त से 28 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 
29 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

DU One-Year PG Admission 2026 Programmes List, Check Here 

दिल्ली विश्वविद्यालय, शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए निम्नलिखित DU One-Year PG में एडमिशन के लिए राउंड-II/III का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र यहां से पूरी लिस्ट देखें। 

ROUND-III
ROUND-II
1. MASTER OF BIOMEDICAL SCIENCES
1. MASTER OF ARTS (APPLIED PSYCHOLOGY)
2. MASTER OF SCIENCE (BOTANY)
2. MASTER OF ARTS (ECONOMICS)
3. MASTER OF SCIENCE (CHEMISTRY)
3. MASTER OF ARTS (ENGLISH)
4. MASTER OF SCIENCE (ELECTRONICS)
4. MASTER OF ARTS (GEOGRAPHY)
5. MASTER OF SCIENCE (ENVIRONMENTAL SCIENCES)
5. MASTER OF ARTS (HINDI)
6. MASTER OF SCIENCE (HUMAN DEVELOPMENT & CHILDHOOD STUDIES)
6. MASTER OF ARTS (HISTORY)
7. MASTER OF SCIENCE (MATHEMATICS)
7. MASTER OF ARTS (PHILOSOPHY)
8. MASTER OF SCIENCE (MICROBIOLOGY)
8. MASTER OF ARTS (POLITICAL SCIENCE)
9. MASTER OF SCIENCE (PHYSICS)
9. MASTER OF ARTS (PSYCHOLOGY)
10. MASTER OF SCIENCE (STATISTICS)
10. MASTER OF ARTS (SANSKRIT)
11. MASTER OF SCIENCE (ZOOLOGY)
11. MASTER OF ARTS (SOCIAL WORK)
 
12. MASTER OF ARTS (SOCIOLOGY)
 
13. MASTER OF ARTS (URDU)
 
14. MASTER OF COMMERCE
 
15. MASTER OF SCIENCE (COMPUTER SCIENCE)

DU One-Year PG Round 2 and Round 3 Admission Schedule Notice Out - यहां से पढ़े 

Du Round 2 & 3 Schedule कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र डीयू यूनिवर्सिटी द्वारा पोस्ट-ग्रेजुएशन के राउंड 2 और 3 के शेड्यूल को डाउनलोड करने के लिए यहां से स्टेप्स देखें। 

  1. DU के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘One Year PG Admissions 2026-27’ के सेक्शन को खोलें। 
  3. फिर, 'One Year PG Round II/III Schedule' के लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर PDF शेड्यूल खुल जाएगा। 
  5. आप इस शेड्यूल को डाउनलोड कर लें। 

छात्रों शेड्यूल देखने के बाद इन बातों का ध्यान रखें: 

दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट-ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने से पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल को देखें। साथ ही, नीचे दी गई इन बातों का भी ध्यान रखें। 

  1. टाइम पर फीस को जमा: यदि आपको राउंड 2 में सीट अलॉट हुई है। साथ ही, विभाग ने रजिस्ट्रेशन को अप्रूव कर दिया है, तो 29 अगस्त रात 11:59 बजे से पहले फीस को जमा करना जरूरी है। शेड्यूल के अनुसार टाइम खत्म होने के बाद सीट अलॉटमेंट अपने आप रद्द हो जाएगा।

  1. डॉक्यूमेंट्स का री-वेरिफिकेशन: अपने डैशबोर्ड पर नियमित रूप से लॉग इन करके चेक करते रहें कि विभाग ने आपके डॉक्यूमेंट्स में कोई गलती तो नहीं निकाली है। यदि कोई सवाल पूछा जाए, तो उसका जवाब तुरंत दें।

  1. अपग्रेड ऑप्शन का उपयोग: छात्रों को अपनी पहली पसंद का कॉलेज या कोर्स नहीं मिला है, तो फीस को जमा करने के बाद अगले राउंड यानी राउंड 3 के लिए 'Upgrade' का ऑप्शन चुन सकते हैं। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।