HCL Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिस के 171 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करें

HCL Apprentice Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 10वीं और आईटीआई पास के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Nov 5, 2026, 14:59 IST

HCL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने अप्रेंटिस के 171 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न 19 ट्रेड में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

HCL Apprentice Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इस भर्ती के माध्यम से मलांजखण्ड कॉपर प्रोजेक्ट, बालाघाट (मध्य प्रदेश) में ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर असिस्टेंट (COPA), मैकेनिक डीजल, सर्वेयर सहित विभिन्न ट्रेड शामिल हैं।

Related Stories

विवरण
जानकारी
भर्ती संस्था
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड
पद का नाम
ट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद
171
आवेदन शुरू
5 नवंबर 2026
अंतिम तिथि
24 नवंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन
कार्यस्थल
बालाघाट, मध्य प्रदेश

ऑनलाइन आवेदन 

संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

HCL अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है, जबकि अधिकांश तकनीकी ट्रेड के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आईटीआई किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

एचसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि ट्रेड के अनुसार 1 से 3 वर्ष तक हो सकती है।

HCL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाएं।

2. करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती 2026 का लिंक खोलें।

3. नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से देखें।

4. सबसे पहले NAPS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

5. इसके बाद एचसीएल की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें।

6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। ध्यान दें कि यह अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण है, स्थायी सरकारी नौकरी नहीं।

 RRC NWR Level 1 Result 2026: आरआरसी जयपुर लेवल 1 रिजल्ट जारी, डीवी के लिए 1375 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।