HPPSC Police Constable Bharti 2026: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि बढ़ी आगे, तुरंत करें अप्लाई

HP Police Constable Bharti 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। 734 रिक्त पदों के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Aug 7, 2026, 12:21 IST
HPPSC Police Constable Bharti 2026
HPPSC Police Constable Bharti 2026

HP Police Constable Bharti 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कांस्टेबल महिला एवं पुरुष भर्ती के लिए आवेदन तिथि आगे बढ़ा दी है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के कुल 734 रिक्त पदों को भरना है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एचपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। 

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

HP Police Constable Apply Online 2026: आवेदन लिंक 

विज्ञापन संख्या 57/7 पुरुष और 58/7 महिला के तहत पुलिस कांस्टेबल के कुल 734 रिक्त पदों को भरना है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए, वे अब अंतिम तिथि  21 अगस्त तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

एचपी हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 

HP Police Constable Apply Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती कुल 734 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। सिलेक्शन प्रोसेस शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
नोटिफिकेशन 
9 जुलाई, 2026 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 
10 जुलाई, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
21 अगस्त, 2026 (रात 11.59)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
21 अगस्त, 2026 

शैक्षणिक योग्यता -

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) और 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

HP Police Constable Application Fees: आवेदन शुल्क 

आवेदन पत्र जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए  शुल्क 600 रुपये तय किया गया है। 

HP Police Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 एप्लिकेशन फॉर्म भरें और मांगा गया विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 5 प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates