HPSC HCS Mains Result 2026 Out: हरियाणा सिविल सेवा मुख्य एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

HPSC HCS Mains Result 2026 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और अन्य एलाइड सर्विसेज मुख्य एग्जाम 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Sep 17, 2026, 19:34 IST

HPSC HCS Result 2026 Mains Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य एलाइड सर्विसेज मुख्य एग्जाम का रिजल्ट (HPSC HCS Mains Result 2026) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

जो उम्मीदवार 27 से 29 जून 2026 तक आयोजित लिखित एग्जाम में शामिल हुए छात्र आयोग के ऑफिशियल पोर्टल से शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की ऑफिशियल रोल नंबर-वाइज PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अपने-अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

मुख्य एग्जाम में पास हुए छात्रो की सेलेक्शन प्रक्रिया के फाइनल राउंड Personality Test / Interview के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

HPSC HCS Mains Result 2026 की मुख्य डिटेल्स 

छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी अन्य जानकारियां के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 
डिटेल्स
आयोजक संस्था
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
एग्जाम का नाम
HCS (Executive Branch) & Other Allied Services Mains Exam 2026
विज्ञापन संख्या (Advt. No.)
Advt. No. 22/2026
मुख्य एग्जाम डेट 
27 जून से 29 जून 2026
रिजल्ट की स्थिति 
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी (Out)
रिजल्ट का प्रारूप
रोल नंबर-वाइज पीडीएफ (PDF Format)
अगला स्टेप 
Personality Test / Interview
ऑफिशियल वेबसाइट

HPSC HCS Mains Result 2026 Declared PDF Link - यहां क्लिक करें

एचपीएससी एचसीएस मेन्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

छात्र एचपीएससी एचसीएस मेन्स रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. हरियाणा लोक सेवा आयोग के पोर्टल hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Results' या 'What's New' टैब पर क्लिक करें।
  3. "Result of HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Main Examination 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. पीडीएफ रोल नंबर को फिल करें। 
  6. फिर, अपने रिजल्ट को चेक करें। 
  7. चेक करने के बाद इन्हें डाउनलोड करें। 

इंटरव्यू राउंड और सेलेक्शन प्रोसेस का अगला स्टेप 

मुख्य (Mains) एग्जाम केवल एक स्क्रीनिंग का स्टेप नहीं है; Final Merit List तैयार करने में इसके मार्क्स का बहुत बड़ा योगदान होता है।

  • Personality Test: मुख्य एग्जाम में अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों को आयोग द्वारा तय की गई डेट्स के अनुसार पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
  • अंतिम मेरिट का निर्धारण: फाइनल सेलेक्शन लिस्ट मुख्य एग्जाम के लिखित मार्क्स और  पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के कुल प्राप्तांकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।
  • ई-सम्मन लेटर: साक्षात्कार में शामिल होने के लिए जल्द ही व्यक्तिगत कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates