IAS Harjot Kaur Bamhrah: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को नई अध्यक्ष मिल गई है। 1992 बैच की IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा 29 नवंबर से आयोग की कमान संभालेंगी। तीन साल से ज्यादा शासनिक अनुभव वाली हरजोत कौर कटिहार और बेगूसराय की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। इससे पहले हरजोत कौर को आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अध्यक्ष का पद मिलने पर हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराना उनका सबसे पहला प्रयास होगा।
हरजोत कौर बम्हरा कौन हैं?
हरजोत कौर बम्हरा बिहार कैडर की अधिकारी हैं। उनके पास इंटनेशनल बिजनेस स्टडीज में MA की डिग्री और इसी विषय में M.Phil की डिग्री है। उन्होंने UPSC क्वालीफाइ कर IAS अधिकारी के तौर पर काम करना शुरू किया।
जिनमें मुख्य कार्मिक विभाग, पयर्टन, भू-राजस्व, परिवहन, ग्रामीण विकास और तमाम अन्य विभाग शामिल हैं। कटिहार और बेगूसराय की जिलाधिकारी भी रह चुकी हरजोत कौर ने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, समाज कल्याण विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग में मुख्य सचिव सहित कई पदों पर कामकाज किया है। केंद्र सरकार में उप सचिव और निदेशक के रूप में सेवाएं दी हैं।
Related Stories
बीपीएससी की चेयरपर्सन बन निभाएंगी अहम जिम्मेदारी
बीपीएससी भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराना अध्यक्ष की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा। ऐसे में हरजोत कौर के सामने आयोग की भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं के संचालन की अहम जिम्मेदारी होगी।
