IBPS PO Prelims Result 2026 Out: आईबीपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट ibpsreg.ibps.in जारी, स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें

IBPS PO Prelims Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO/MT-XVI प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 23, 2026, 19:30 IST
IBPS PO Prelims Result 2026 Out: आईबीपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट ibpsreg.ibps.in जारी, स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें
IBPS PO Prelims Result 2026 Out: आईबीपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट ibpsreg.ibps.in जारी, स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें

IBPS PO Prelims Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO/MT-XVI प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवार अगस्त 2026 में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट IBPS की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आश्यकता होगी।

IBPS PO Prelims Result 2026: रिजल्ट जारी 

IBPS PO 2026 भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों पर प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती की जानी है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को किया गया था। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना क्वालिफाइंग स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

IBPS PO Prelims Scorecard 2026 Download link 

उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपना Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth तैयार रखना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, श्रेणी और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026

IBPS PO Result 2026 कैसे चेक करें?

IBPS PO Prelims Result 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CRP PO/MT-XVI सेक्शन पर क्लिक करें।

3. प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक खोलें।

4. अब अपना Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।

5. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

6. स्क्रीन पर आपका IBPS PO Prelims Result दिखाई देगा।

7. रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए उसका प्रिंट या PDF रख लें।

आईबीपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब IBPS PO Mains Exam 2026 में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। इसके बाद चयन प्रक्रिया में आगे के चरण शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं और IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली Mains Admit Card, परीक्षा निर्देश और अन्य अपडेट नियमित रूप से देखते रहें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates