IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें फटाफट Apply

IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 31 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या सीआरपी आरआरबी XV के तहत ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-I, II और III) व ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज यानी 21 सितंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Sep 21, 2026, 12:11 IST
IBPS RRB Recruitment 2026
IBPS RRB Recruitment 2026

IBPS RRB Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर दिनांक 31 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या सीआरपी आरआरबी XV के तहत ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-I, II और III) व ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 13745 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आज यानी 21 सितंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

IBPS RRB XV Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

आईबीपीएस क्लर्क और पीओ पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।    

आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट पद ऑनलाइन आवेदन लिंक 
आईबीपीएस पीओ/ऑफिसर पद ऑनलाइन आवेदन लिंक

IBPS RRB SO Notification 2026 - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट और पीओ/ऑफिसर पद के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS)
पद का नाम 
ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-I, II और III) व ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट
विज्ञापन संख्या 
CRP RRBs XV
रिक्त पदों की संख्या  
13745
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
01 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
21 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
www.ibps.in

IBPS RRB Clerk Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

आईबीपीएस ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-I, II और III) व ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुशन में डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 175 से 180 रुपये के बीच है। 

IBPS RRB Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आईबीपीएस ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल-I, II और III) व ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए इच्छुक नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर बाईं ओर दिए गए 'CRP RRBs' टैब पर क्लिक करें।

  • Common Recruitment Process - Regional Rural Banks XV (CRP RRBs XV) लिंक पर क्लिक करें। 

  • जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे- Office Assistant या Officer Scale-I/II/III), उसके लिंक को चुनें। 

  • पेज पर सबसे ऊपर दाईं ओर दिए गए 'Click here for New Registration' विकल्प पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।   

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates