ICG CGEPT Exam Date 2026: भारतीय तटरक्षक CGEPT परीक्षा की तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशिल नोटिस

ICG CGEPT Exam Date 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भारतीय तटरक्षक कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन टेस्ट (CGEPT) बैच संख्या 01/2027 व 02/2027 की परीक्षा का नोटिस 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एग्जाम 17 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को होंगे। 

Nov 3, 2026, 13:25 IST
ICG CGEPT Exam Date 2026
ICG CGEPT Exam Date 2026

ICG CGEPT Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर भारतीय तटरक्षक (ICG) कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन टेस्ट (CGEPT) बैच संख्या 01/2027 व 02/2027 की परीक्षा का नोटिस 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एग्जाम 17 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को होंगे। आईसीजी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक) और हाइजिनिस्ट-1 के कुल 365 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

ICG CGEPT Exam Date 2026 Notice PDF डाउनलोड लिंक 

भारतीय तटरक्षक CGEPT परीक्षा की तिथि नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अक्टूबर 2026 (सुबह 11.00 बजे) से 21 अक्टूबर 2026 (शाम 17.30 बजे) तक स्वीकार किए गए थे। 

Related Stories

भारतीय तटरक्षक परीक्षा नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

ICG CGEPT Exam Date 2026 in Hindi - हाइलाइट्स

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक, यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक) और हाइजिनिस्ट-1 पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर बेस्ट ऑनलाइन परीक्षा (CBE), फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। परीक्षा की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
इंडियन कोस्ट गार्ड 
पद का नाम 
नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक) और हाइजिनिस्ट-1
विज्ञापन संख्या 
CGEPT – बैच 01/2027 & 02/2027
रिक्त पद 
365
वेतनमान
21,700 रुपये से  29,200 रुपये के बीच (लेवल-3 से  लेवल-5)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
06 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथि 
17 नवंबर और 18 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
joinindiancoastguard.cdac.in

ICG CGEPT Exam Date 2026 Notice डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी तटरक्षक CGEPT परीक्षा की तिथि का नोटिस डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Notice Board देखें। 

  • “Important Notice-Dates of CGEPT, 2027, Annual Skill Test, 2025 and SI in DP and CAPFs, Exam, 2026” पर क्लिक करें। 

  • नोटिस की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • नोटिस डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।