मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, UP के 40 स्कूलों में हुई छुट्टियां; 9 जिलों में रेड अलर्ट

IMD द्वारा मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (CG) के कई इलाकों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही, स्कूलों को बंद कर देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Aug 7, 2026, 12:50 IST

Monsoon School Holiday Alert 2026: उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर हाई लेवल में आ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (CG) के कई इलाकों में अगले 3 दिनों तक भारी से ज्यादा भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश और बिहार में नदियां का पानी बाढ़ का रूप ले रही है, जिस के कारण स्कूलो और कॉलेजो को बंद करने का आदेश लागू किया गया है। 

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश के कारण 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। साथ ही, बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। इसी के कारण जल के बढ़ते भाव के कारण दिल्ली से जयपुर नेशनल हाईवे पर समेत कई सड़कों पर जाम लग गया है। 

उत्तर प्रदेश: 40 से अधिक स्कूलों में भरा पानी, जानें किन नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है। इस समस्या के कराण कई निचले इलाकों और गांवों में बाढ़ की स्थिति देखने को भी मिल रही है। 

  • स्कूलों में दिक्कते: राज्य के 40 से अधिक प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के परिसरों व क्लासों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अस्थायी रूप से छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
  • गांव और मार्ग प्रभावित: बिजनौर, आगरा और वाराणसी जैसे जिलों के निचले क्षेत्रों में जलभराव के कारण सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है।

बिहार: किन 9 जिलों में रेड अलर्ट किया गया?

बिहार में मानसून के एक्टिव होते ही कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विज्ञान सेंटर ने स्थिति को देखते हुए 9 प्रमुख जिलों में रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • बिजली गिरने का खतरा: बारिश के साथ-साथ राज्य में वज्रपात की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों को खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न जाने की सख्त सलाह दी है।

राज्यों में मौसम का हाल और अलर्ट स्टेटस

सभी राज्य के हालातों को देखने और उनको बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। साथ ही, जानें किन-किन जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

राज्य 
मौसम विभाग की चेतावनी
मुख्य प्रभावित क्षेत्र / प्रभाव
मध्य प्रदेश (MP)
3 दिन भारी बारिश की उम्मीद (ऑरेंज/रेड अलर्ट)
रीवा, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग
छत्तीसगढ़ (CG)
3 दिन तेज बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी
बिलासपुर, पेंड्रा और उत्तरी जिले
उत्तर प्रदेश (UP)
75 जिलों में अलर्ट, 40+ स्कूल जलमग्न
बिजनौर, सीतापुर, गोरखपुर, आगरा
बिहार (Bihar)
9 जिलों में रेड अलर्ट, तेज आंधी का अनुमान
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी

अगस्त के इस महीने में भारी-बारिश के कारण छात्रों के स्कूलों के साथ-साथ कई ऑफिसों को बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है। 

यहां भी पढ़े: School Holiday Today Live: Heavy Rains Continue, Check IMD Weather Forecast and Impact on School Closures Across States

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates