JAC 10th, 12th Compartment Exam Date 2026 Out: झारखंड बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें घोषित, 7 अगस्त से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरी टाइमटेबल

JAC Class 10, 12 Compartment Exam Date 2026 Announced: झारखंड बोर्ड ने दोनों कक्षा यानी 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डेट्स और शिफ्ट टाइमिंग की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र यहा से दोनों कक्षाओं की डेटशीट को डाउनलोड करने का लिंक पाएं। 

Jul 31, 2026, 13:28 IST

JAC 10th, 12th Compartment Exam Date 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डेट्स से जुड़ा नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं के छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं के एग्जाम की डेट्स जानने के लिए वेबसाइट पर जाकर डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

झारखंड बोर्ड द्वारा कराए गए फाइनल एग्जाम में जिन छात्रों की किसी एक या दो सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट आई है, तो उन छात्रों के लिए यह एग्जाम 7 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। उन छात्रों के लिए अपने साल को बचाने के लिए यह एक शानदार मौका है।

JAC Compartment Exam 2026 Highlights 

JAC Compartment Exam 2026 में शामिल होने वाले दोनों कक्षाओं के छात्र एग्जाम डेट्स, एग्जाम मोड और शिफ्त की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स
बोर्ड का नाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची
एग्जाम का नाम 
JAC 10th & 12th Compartment / Supplementary Exam 2026
कक्षाएं
कक्षा 10 (मैट्रिक) 
कक्षा 12 (इंटरमीडिएट - साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स)
एग्जाम की शुरुआत
07 अगस्त 2026
10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट्स
07 अगस्त से 12 अगस्त 2026
12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट्स 
07 अगस्त से 14 अगस्त 2026
एग्जाम मोड 
ऑफलाइन (पेन-और-पेपर मोड)
ऑफिशियल वेबसाइट

JAC Board Supplementary Exam Shifts 2026: एग्जाम का टाइम और शिफ्ट डिटेल्स 

झारखंड बोर्ड 2026 ने 10वीं-12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम प्रतिदिन दो शिफ्ट्स में आयोजित किए जा रहे है। 

  • पहली शिफ्त: दोनों कक्षाओं के एग्जाम सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किए जा रहें। 
  • दूसरी शिफ्त: 10वीं और 12वीं के एग्जाम सुबह की शिफ्ट के बाद दोपहर में 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 

साथ ही, दोनों कक्षाओं के छात्रों को क्वश्न पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का टाइम दिया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को एग्जाम सेंटर पर भी करीब 30 मिनट पहले पहुंचने का आदेश दिया गया है। 

Kab-Kab Honge 10th-12th ke exam? 

JAC 2026 के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट एग्जाम एक साथ यानी 7 अगस्त 2026 से शुरू होंगें। डेटशीट के अनुसार 10वीं के एग्जाम 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक चलेंगे। इसी के साथ, 12वीं के एग्जाम 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। छात्र डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल के साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। 

JAC 10th Compartment Date Sheet 2026 - यहां क्लिक करें 

JAC 12th Compartment Date Sheet 2026 - यहां क्लिक करें 

JAC 10th, 12th कंपार्टमेंट डेटशीट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

JAC Class 10, 12 Compartment Exam Date 2026 के बारे में जानने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके डेटशीट को डाउनलोड करना पडेगा। यहां से देखें Steps.  

1. झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर 'Recent Announcements' या 'Latest Notifications' सेक्शन में जाएं।

3. JAC Class 10/12th Compartment Exam Time Table 2026 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

4. फिर, डेटशीट की PDF को खोलकर डाउनलोड करें। 

5. डाउनलोड करने के बाद इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates