ATMA 2026 Registration: एटीएमए अगस्त सेशन की रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 अगस्त से पहले करें फॉर्म फिल, जानें Exam Date

ATMA August 2026 Registration Started: AIMS ATMA ने आज अगस्त 2026 सेशन के एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। 09 अगस्त, 2026 को यह एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 03 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। 

Jul 18, 2026, 19:38 IST

ATMA August 2026 Registration Started: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने ATMA August Session 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दी है। जो छात्र देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों से MBA या PGDM करना चाहते है। साथ ही, पिछले सेशन जैसे फरवरी, मई  और जुलाई में शामिल नहीं हो पाए थे, वह अब अगस्त सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

इस सेशन के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र AIMS की ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को जल्द फिल करें। साथ ही, यह रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करने की लास्ट डेट 3 अगस्त, 2026 तय की गई है।

ATMA August Session 2026 का पूरा शेड्यूल और महत्वपूर्ण डेट्स 

ATMA August Session 2026 के फॉर्म से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट
13 जुलाई, 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 
02 अगस्त, 2026 
एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट
03 अगस्त, 2026 
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट
05 अगस्त, 2026 
ATMA 2026 एग्जाम डेट 
09 अगस्त, 2026 (रविवार)
एग्जाम टाइम 
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
रिजल्ट जारी होने की डेट 
12 अगस्त, 2026

ATMA August 2026 Registration का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

ATMA 2026 Registration Process कैसे करें?

एटीएमए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। छात्र इसे फिल करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • ATMA की वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें। 
  • छात्र लॉगिन पर क्लिक करें।
  • फिर, अपना नाम, स्थान, फोन नंबर और ईमेल आईडी को भरें। 
  • कैटेगरी को चुनें।
  • फिर, कैटेगरी-वाइज फीस को फिल करें। 
  • फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड और पैन कार्ड को अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए 'अगला' पर क्लिक करें। 
  • अब, सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को भरें। 
  • एग्जाम शहरों और कॉलेजों को चुनें।  

एटीएमए 2026 रजिस्ट्रेशन फीस 

ATMA 2026 Registration Process को पूरा करने के लिए एटीएम फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कैटेगरी 
छूट
फीस 
पुरुष
0%
2,000 रुपये
औरत 
25%
1,500 रुपये
उत्तर-पूर्वी राज्यों से संबंधित छात्र
50%
1,000 रुपये

एग्जाम में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम में प्रत्येक सही आंसर के लिए 1 मार्क्स दिया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक गलत आंसर के लिए 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग होगी। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates