NBEMS Answer Key 2026 जारी! natboard.edu.in से ऐसे डाउनलोड करें अपनी Response Sheet PDF

NBEMS Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज 2 अक्टूबर को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर एनबीईएमएस 2026 आंसर-की को जारी कर दिया गया है। छात्र PDF डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

Oct 2, 2026, 15:39 IST
NBEMS Answer Key 2026 out natboard.edu.in
NBEMS Answer Key 2026 out natboard.edu.in

NBEMS Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 2026 की अलग-अलग मेडिकल एग्जाम के लिए आंसर-की (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) आज 2 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दी है। ग्रुप ए, बी और सी एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अब बिना किसी परेशानी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने आंसरों को मिला सकते हैं।

एनबीईएमएस (NBEMS) द्वारा आयोजित एग्जाम में शामिल हुए छात्र आंसर को डाउनलोड करके अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। छात्र NBEMS Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक, स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रक्रिया और ट्रेंडिंग एग्जाम की अपडेट्स की पूरी जानकारी यहां से देखें। 

NBEMS Answer Key 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

NBEMS Exam 2026 में छात्र आंसर-की और एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
एग्जाम आयोजक संस्था
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)
ऑफिशियल वेबसाइट
जारी डॉक्यूमेंट 
NBEMS Answer Key & Candidate Response Sheet 2026
फॉर्मेट
PDF (ऑनलाइन मोड)
लॉगिन क्रेडेंशियल
एप्लिकेशन आईडी / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि
ऑब्जेक्शन फिल करने का मोड 
केवल ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर

NBEMS Answer Key 2026 Download Links 

NBEMS Recruitment 2026 Answer Key Notice PDF

यहां क्लिक करें

NBEMS Answer Key 2026 Download Link

यहां क्लिक करें 

NBEMS Response Sheet 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

NBEMS Response Sheet 2026 और Answer Key 2026 की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए ‘NBEMS Answer Key / Response Sheet 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि फिल करके साइन इन करें।
  4. लॉगिन करते ही आपकी OMR/Response Sheet और आंसर-की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अपने आंसर का मिलान करें। 
  6. फिर, इस PDF को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रक्रिया (How to Raise Objections)

एनबीईएमएस द्वारा जारी कि गई आंसर-की में किसी क्वश्न के आंसर पर संदेह है या आपको लगता है कि कोई आंसर गलत है, तो आप बोर्ड के नियमों के अंदर ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन चैलेंज विंडो: छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए 2 से 3 दिनों का समय दिया जाता है।
  • सहायक डॉक्यूमेंट्स: अपने ऑब्जेक्शन के समर्थन में प्रमाणित पुस्तकों या संदर्भ सामग्रियों का साक्ष्य/PDF अपलोड करना अनिवार्य है।
  • ऑब्जेक्शन फीस: हर क्वश्न के लिए निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • फाइनल आंसर-की: सब्जेक्ट सब्जेक्ट विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) और रिजल्ट (Result) जारी करेगा। 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates