NCERT Class 9 New Syllabus 2026: 'Understanding Society: India and Beyond' लॉन्च, जानें सिलेबस से क्यों हटीं विश्व क्रांतियां

Last Updated: Oct 2, 2026, 12:37 IST

NCERT Class 9 Social Science Syllabus Changes: NCERT ने कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान की नई किताब में फ्रांसीसी व रूसी क्रांति के बजाय 7वीं सदी के भारत और वीरांगना रानी अब्बक्का के इतिहास को शामिल किया है; छात्र नई पुस्तक ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीद सकते हैं।  

NCERT Class 9 New Syllabus 2026: 'Understanding Society: India and Beyond' लॉन्च, जानें सिलेबस से क्यों हटीं विश्व क्रांतियां
NCERT Class 9 New Syllabus 2026: 'Understanding Society: India and Beyond' लॉन्च, जानें सिलेबस से क्यों हटीं विश्व क्रांतियां

NCERT 9th Book Revision 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF-SE) के अंदर बड़ा कदम उठाते हुए 9वीं के सामाजिक विज्ञान सिलेबस में ऐतिहासिक कुछ बड़े बदलाव किए गए है। NCERT द्वारा नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond, Social Science Textbook for Grade 9, Part 2’ के ऑफिशियल विमोचन के बाद यह बदलाव चर्चा के केंद्र में है।

नए सिलेब्स और किताब में जहां विश्व इतिहास के पारंपरिक अध्यायों जैसे फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution) और रूसी क्रांति (Russian Revolution) को हटा दिया गया है, वहीं भारतीय इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, 7वीं सदी के भारत के गौरवशाली युग और महान वीरांगना रानी अब्बक्का (Rani Abbakka) की वीरतापूर्ण कहानियों को शामिल किया गया है।

नए किताब कब जारी की गई? 

NCERT ने क्लास 9 की सोशल साइंस की नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ सभी छात्रों के लिए मंगलवार यानी 29 सितंबर को जारी कर दी थी।

क्या आप जानते हैं इस नई किताब में पहले के कई सारे चैप्टरों को हटा दिया गया हैं। सात ही, भारतीय शासकों के संघर्ष और रानियों की वीर गाथा को इस किताब में शामिल किया गया है। इसी के साथ किताब में दावा भी किया गया है कि धार्मिक वजहों से भारत ने 7वीं सदी से हमलों का सामना किया है।

NCERT Class 9 Syllabus Changes 2026

छात्र और टीचर्स NCERT Class 9 Syllabus Book में किन चैप्टरों को हटाया गया है और किन्हें नहीं, इन डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

पुरानी किताब

नई किताब (New Syllabus 2026)

किताब का नाम

इंडिया एंड द कंटम्परेरी वर्ल्ड - I

अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड (पार्ट 2)

हटाए गए प्रमुख सब्जेक्ट

फ्रांसीसी क्रांति, यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति, नात्सीवाद और हिटलर का उदय

यूरोपीय क्रांतियों के अध्याय और अति-विस्तृत विदेशी इतिहास

नए जोड़े गए सब्जेक्ट 

सीमित भारतीय संदर्भ

7वीं सदी का स्वर्णिम भारत, भारतीय राजवंश, समुद्री इतिहास

ऐतिहासिक नायक/नायकियां

वैश्विक क्रांतिकारी नेता

रानी अब्बक्का, तटीय कर्नाटक का प्रतिरोध, स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी

मुख्य जोर 

विश्व इतिहास और यूरोपीय व्यवस्था

भारतीय ज्ञान परंपरा (IKT), भारत- केंद्रित इतिहास और वैश्विक संबंध

क्या हटा और क्या जुड़ा: NCERT कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान की नई किताब का डिटेल्ड विश्लेषण

1. नई पुस्तक से क्या हटाया गया? (What Has Been Removed)

NCERT की ओर से जारी रिवाइज्ड के अंदर विश्व इतिहास के उन चैप्टरों को बाहर कर दिया गया है, जो दशकों से 9वीं के छात्रों को पढ़ाए जा रहे थे। जैसे:- 

  • फ्रांसीसी क्रांति (1789): समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों से जुड़े इस चैप्टर को मुख्य सिलेबस से हटाकर संक्षिप्त भारतीय संदर्भों में समेटा गया है।
  • रूसी क्रांति और यूरोप में समाजवाद: 1917 की जारशाही विरोधी क्रांति और साम्यवाद के उदय से संबंधित सामग्री को सिलेबस से बाहर किया गया है।
  • नात्सीवाद और हिटलर का उदय: जर्मनी में हिटलर के प्रभुत्व और द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी सभी डिटेल्ड विषय-वस्तु में बदलाव किया गया है।

2. नई पुस्तक में क्या जोड़ा गया? (What Has Been Added)

नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond’ में भारत के समृद्ध अतीत, भारतीय नायकों और सांस्कृतिक गौरव पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है:

  • 7वीं सदी का भारत (7th Century India): हर्षवर्धन काल, दक्षिण भारत के चोल, चालुक्य और पल्लव राजवंशों के योगदान, तथा उस दौर के व्यापारिक और सांस्कृतिक तंत्र का विस्तृत वर्णन।
  • रानी अब्बक्का की शौर्य गाथा (Rani Abbakka's Resistance): उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा, जिन्होंने 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली औपनिवेशिक ताकतों को बार-बार धूल चटाई थी, उनके अदम्य साहस को छात्रों के लिए सिलेब्स में शामिल किया गया है।
  • भारतीय ज्ञान प्रणाली और समुद्री व्यापार: प्राचीन भारत के समुद्री व्यापारिक मार्गों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक व्यवस्था को प्रामाणिक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है।

Launch of Understanding Society: India and Beyond, Social Science Textbook for Grade 9, Part 2 - Official Tweet 

NCERT Press Release 2026: नई किताब की उपलब्धता और खरीद प्रक्रिया

NCERT द्वारा जारी ऑफिशिय Press Release और ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार नए सिलेब्स की उपलब्धता के संबंध में निम्नलिखित जानकारी दी गई है:

  • विमोचन डेट: NCERT ने ऑफिशियल तौर पर 28 सितंबर 2026 को नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond, Social Science Textbook for Grade 9, Part 2’ की घोषणा की गई।
  • उपलब्धता की डेट: छात्रों और टीचर्स के लिए यह पुस्तक 29 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
  • खरीदने के माध्यम: छात्र, पेरेंट्स और टीचर्स इस किताब को NCERT पब्लिकेशन डिवीजन के काउंटरों, अधिकृत विक्रेताओं, ऑफिशियल NCERT वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से आसानी से खरीद सकते हैं।

यहां भी पढ़े: BBOSE 10th & 12th Scrutiny 2026: 10वीं और 12वीं मार्क्स री-चेकिंग के लिए पोर्टल खुला, ऐसे करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 2, 2026, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News