NEET PG 2026: एमडी, एमएस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग डेट्स आउट, राउंड 1 से स्ट्रे वैकेंसी तक का शेड्यूल mcc.nic.in से करें Check

MCC NEET PG Counselling 2026: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है, एमडी और एमएस सीटों पर एडमिशन के लिए छात्र अपने राउंड-वाइज टाइमटेबल को यहां से चेक करें।

Oct 7, 2026, 18:24 IST
NEET PG 2026 Counselling Schedule Released
NEET PG 2026 Counselling Schedule Released

NEET PG 2026 Counselling Schedule Released: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के अंदर पोस्ट-ग्रेजुएशन (MD, MS, DNB, Diploma) सिलेब्स में एडमिशन के लिए बहुप्रतीक्षित NEET PG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल को ऑफिशियली आज 7 अक्टूबर 2026 जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने नीट पीजी एग्जाम पास कर लिए है, वे अब MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर डिटेल्ड राउंड-वाइज काउंसलिंग के शेड्यूल को ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

MCC द्वारा देश भर के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन हेतु ऑल इंडिया कोटा (50%), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एएफएमएस (AFMS) और डीएनबी सीटों के लिए चार मुख्य राउंड (Round 1, Round 2, Round 3 और Online Stray Vacancy Round) में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

NEET PG 2026 Counselling Schedule: 50% AIQ राउंड-वाइज डिटेल्स

नीट पीजी 2026 काउंसलिंग से संबंधित सभी राउंड और महत्वपूर्ण गतिविधियों के शेड्यूल को यहां से देखें। 

काउंसलिंग राउंड 
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 
कॉलेज रिपोर्टिंग डेट 
राउंड 1 
अक्टूबर 2026 का प्रथम सप्ताह
अक्टूबर 2026 का दूसरा सप्ताह
अक्टूबर 2026 के मध्य
सीट आबंटन के 7 दिनों के भीतर
राउंड 2 
नवंबर 2026 का प्रथम सप्ताह
नवंबर 2026 का दूसरा सप्ताह
नवंबर 2026 के मध्य
सीट आबंटन के 7 दिनों के भीतर
राउंड 3 
नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह
दिसंबर 2026 का प्रथम सप्ताह
दिसंबर 2026 का प्रथम सप्ताह
दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह तक
स्ट्रे वैकेंसी राउंड 
दिसंबर 2026 का तीसरा सप्ताह
दिसंबर 2026 का तीसरा सप्ताह
दिसंबर 2026 के अंत तक
दिसंबर 2026 के लास्ट विक 

NEET PG 2026 Counselling Schedule Released - यहां क्लिक करें

MCC NEET PG 2026 Registration Process: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेन कैसे करें?

छात्र बिना किसी तकनीकी समस्या के अपना रजिस्ट्रेशन और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. मेडिकल काउंसिल कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'PG Medical Counseling' टैब पर क्लिक करें।
  3. 'New Registration' ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  4. अपना NEET PG रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल को फिल करें।
  5. निर्धारित गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस और सुरक्षा जमा राशि (Security Deposit) का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
  6. अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और पसंदीदा स्पेशलाइजेशन (MD/MS/DNB) को सेलेक्ट करें। 
  7. फिर, निर्धारित टाइम से पहले चॉइस लॉक करें।

NEET PG 2026 Document Verification

अलॉटेड मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों को इन निम्नलिखित ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:

  • NEET PG 2026 एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड (Scorecard)
  • MBBS डिग्री प्रमाणपत्र / प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • MBBS के सभी सालों की मार्कशीट्स
  • 12 महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाणपत्र
  • मेडिकल काउंसिल (NMC या स्टेट काउंसिल) द्वारा जारी स्थायी/अस्थायी रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड)
  • कैटेगरी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS/PwD - यदि लागू हो)

यहां भी पढ़े: BPSC Pre 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी 72वीं प्री-एग्जाम पोस्टपोन, bpsc.bihar.gov.in पर नई एग्जाम डेट जल्द!

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates