NEET PG 2026: सिलेक्टिव एडिट विंडो आज से शुरू, 10 अगस्त तक nbe.edu.in पर फोटो और सिग्नेचर में ऐसे करें सुधार

NEET PG Selective Edit Window 2026 Open: NEET PG 2026 के लिए Selective Edit Window को छात्रों के लिए आज से खोल दिया गया है। छात्र लॉग-इन करके अपनी सभी करेक्शन करने वाली डिटेल्स को अपलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

Jul 31, 2026, 14:13 IST

NEET PG Application Correction 2026 Selective Edit Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 की Selective Edit Window आज, 31 जुलाई 2026 से ऑफिशियल पोर्टल पर खोल दी गई है। NEET PG 2026 में जिन रजिस्टर्ड डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन से जुड़ी त्रुटियां पाई गई थीं, वे अब वेबसाइट और पोर्टल nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर लॉगिन करके इनमें करेक्शन कर सकते हैं।

NBEMS द्वारा एडिट विंडो को 10 अगस्त 2026 तक एक्टिव किया जाएगा। जिसमें छात्र सभी चीजों और डिटेल्स को करेक्ट करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों की बिना सही फोटो व स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स के एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्र बिना देरी किए अपने एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस चेक कर लें। साथ ही, दिए गए समय के अंदर सभी करेक्शन को पूरा कर लें।  

NEET PG 2026 Selective Edit Window से जुड़ी हाइलाइट्स 

NEET PG 2026 में शामिल होने वाले छात्र सिलेक्टिव एडिट विंडो और आने वाले एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)
एग्जाम का नाम 
NEET PG 2026
ऑफिशियल पोर्टल
सिलेक्टिव एडिट विंडो अवधि
31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
किन चीजों में करें करेक्शन 
पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ का अंगूठा 
सिटी इंटीमेशन स्लिप डेट
11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
27 अगस्त 2026
NEET PG एग्जाम की डेट
30 अगस्त 2026

NEET PG Application Correction 2026 Selective Edit Window Direct Link - यहां क्लिक करें 

डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ में सुधार कैसे करें? 

NEET PG एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म में निम्नलिखित डिटेल्स में करेक्शन करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर विजिट करें। 

2. 'NEET PG 2026' सेक्शन पर क्लिक करें। 

3. फिर, अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन करें।

4. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में मौजूद ‘Scrutiny Tab’ या ‘Image Scrutiny’ के ऑप्शन को क्लिक करें। 

5. फिर, सभी फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान में पाई गई कमी पर फ्लैग की गई को देखें। 

6. एप्लिकेशन में देखने के बाद छात्र निर्धारित किए गए फॉर्मेट और साइज के अनुसार नई फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन को अपलोड करें।

7. सभी करेक्शन करने के बाद छात्र फॉर्म को सबमिट कर दें। 

8. फॉर्म सबमिट करने के कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें। साथ ही, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।  

NEET PG Selective Edit Window 2026 के लिए छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन 

छात्र NEET PG Selective Edit Window 2026 के लिए नीचे दी गई इस इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन को अच्छे से देखें।  

1. For scheduled candidates only: यह सिलेक्टिव एडिट विंडो मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है, जिन्हें NBEMS द्वारा ईमेल या डैशबोर्ड मैसेज के जरिए रजिस्ट्रेशन की कमियों के बारे में सूचित किया गया है।

2. इमेज अपलोड के लिए नियम:

  • फोटोग्राफ के लिए: छात्रों को हाल ही में खींची गई स्पष्ट और सफेद बैकग्राउंड के साथ फोटो को अपलोड करना होगा। छात्र ध्यान दें कि फोटो का साइज 80 KB से कम और फॉर्मेट .jpg/.jpeg ही होना चाहिए।
  • सिग्नेचर के लिए: छात्रों को सिग्नेचर अपलोड करने के लिए वाइट पेपर के साथ ब्लैक या ब्लू पेन का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, धुंधले या कटे हुए सिग्नेचर को रद्द कर दिया जाएगा।  
  • अंगूठे का निशान: छात्रों को एप्लिकेशन में बाएं हाथ के अंगूठे का स्पष्ट निशान देना होगा। साथ ही, यह निशान केवल नीले या काले स्टैम्प पैड से लगाकर ही अपलोड करें।

NEET PG 2026 एग्जाम के आगे का शेड्यूल:

NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडिट विंडो 10 अगस्त 2026 को बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद छात्रों की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को 11 अगस्त 2026 को जारी कर दिया जाएगा। फिर, NEET PG 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates