NMC Advisory on Medical College Verification: देश में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने के लिए नीट (NEET) के एग्जाम देते हैं। साथ ही, काउंसलिंग के जरिए मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। हालांकि, हर साल कई ऐसी शिकायतें भी सामने आती हैं, जहां फर्जी या अनधिकृत (Unrecognized) मेडिकल कॉलेजों के झांसे में आकर छात्र और उनके माता-पिता अपनी गाढ़ी कमाई और कीमती समय गंवा बैठते हैं।
इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने छात्रों और पेरेंट्स के लिए एक व्यापक एडवाइजरी (Advisory) जारी कर दी गई है। इस एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मेडिकल कॉलेजों की वेरिफिकेशन और अप्रूवल (Approval) प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। आइए जानते हैं NMC द्वारा जारी निर्देशों के मुख्य बिंदु और एडमिशन से पहले किन-किन बातों की जांच करना जरूरी है।
NMC Advisory Highlights: मुख्य डिटेल्स
मेडिकल कॉलेजों की मान्यता और वेरिफिकेश से जुड़ी मुख्य बातों के बारें में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
जारीकर्ता संस्था
|
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)
|
|
लक्ष्य वर्ग
|
नीट छात्र, एमबीबीएस/पीजी छात्र और पेरेंट्स
|
|
मुख्य उद्देश्य
|
फर्जी कॉलेजों, अवैध सीटों और एडमिशन फ्रॉड से छात्रों का बचाव
|
|
वेरिफिकेशन का ऑफिशियल जरिया
|
nmc.org.in
|
|
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
|
लेटर ऑफ परमिशन (LOP) और एनएमसी स्वीकृति फॉर्म
|
एडमिशन लेने से पहले NMC द्वारा सुझाए गए 4 जरूरी कदम
NMC ने स्पष्ट रूप से कहा है कि छात्र किसी भी प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने से पहले निम्नलिखित बिंदुओं को वेरिफिकेशन खुद से जरूर करें:
1. कॉलेज की मान्यता (College Recognition & Approval)
केवल किसी कॉलेज का नाम या आकर्षक इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर एडमिशन न लें। यह जांचना बेहद जरूरी है कि संबंधित कॉलेज को चालू शैक्षणिक सेशन के लिए NMC से ओरिजनल मंजूरी मिली है या नहीं।
2. स्वीकृत सीटों की संख्या (Permitted vs Recognized Seat Capacity)
अक्सर देखने में आता है कि कुछ कॉलेज निर्धारित क्षमता से अधिक सीटों पर एडमिशन ले लेते हैं। NMC ने चेतावनी दी है कि स्वीकृत सीटों (Approved Intake) से अधिक ली गई सीटों पर किए गए एडमिशन को पूरी तरह से अवैध माना जाएगा और ऐसे छात्रों को रजिस्ट्रेशन या डिग्री नहीं दी जाएगी।
3. लेटर ऑफ परमिशन (Letter of Permission - LOP)
हर नए मेडिकल कॉलेज या मौजूदा कॉलेज में जोड़ी गई नई सीटों के लिए NMC द्वारा 'Letter of Permission' (LOP) जारी किया जाता है। छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज प्रबंधन से LOP की प्रति मांगें या वेबसाइट पर उसकी पुष्टि करें।
4. अनधिकृत एजेंटों से दूरी
NMC ने यह भी साफ किया है कि किसी भी मीडिएटर, कंसलटेंट या डायरेक्ट एडमिशन का दावा करने वाले एजेंट के बहकावे में न आएं। मेडिकल सीटों का आवंटन केवल अधिकृत काउंसलिंग कमेटियों (जैसे MCC या राज्य स्तरीय काउंसलिंग अथॉरिटी) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से होता है।
NMC की वेबसाइट पर कॉलेज की मान्यता कैसे चेक करें?
छात्र स्वयं घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से किसी भी मेडिकल कॉलेज की स्थिति की जांच कर सकते हैं:
- नेशनल मेडिकल कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Information Desk' या 'College and Course Search' ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अपने सिलेब्स जैसे UG Medical / MBBS या PG Medical को सेलेक्ट करें।
- अपने राज्य का नाम और उस संबंधित कॉलेज का नाम चुनें।
- सर्च रिजल्ट में कॉलेज का स्टेटस (Recognined / Permitted), कुल सीटों की संख्या और स्वीकृति का साल स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
नीट एस्पिरेंट्स, छात्रों और पेरेंट्स के लिए ट्रेंडिंग सलाह (Expert Tips for Students)
- काउंसलिंग नियमों का पालन करें: ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15% सीटों के लिए केवल MCC की वेबसाइट (mcc.nic.in) और राज्य कोटा की 85% सीटों के लिए केवल संबंधित राज्य की अधिकृत काउंसलिंग वेबसाइट का ही प्रयोग करें।
- अग्रिम फीस देने से बचें: किसी भी ऐसे संस्थान या व्यक्ति को अग्रिम कैश (Cash Advance) या डोनेशन फीस न दें जो बिना आधिकारिक काउंसलिंग के सीट पक्की करने का वादा करता हो।
- सोशल मीडिया पर सतर्क रहें: सोशल मीडिया पर 'गारंटीड एमबीबीएस सीट' के विज्ञापनों से सतर्क रहें। किसी भी संशय की स्थिति में सीधे NMC के हेल्पलाइन या आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत फिल कराएं।
