NEET UG Counselling 2026 Registration Begins: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 एग्जाम में पास छात्रों के लिए Round 1 Counselling का रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के साथ-साथ AIIMS, JIPMER, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की 100% MBBS, BDS और B.Sc Nursing सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया का पहला राउंड ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुका है।
NEET UG Counselling एग्जाम में पास छात्र एडमिशन के लिए तय डेट्स में ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर किया जा सकता है। NEET UG 2026 पास छात्र 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस को शाम 6:00 बजे तक पूरा कर सकते हैं।
NEET UG Counselling 2026: राउंड-1 की इंपोर्टेंट डेट्स
MCC NEET UG Counselling 2026 प्रक्रिया में भाग लेने वाले छात्र सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
|
काउंसलिंग इवेंट
|
निर्धारित डेट / टाइम
|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान
|
5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे तक)
|
|
चॉइस फिलिंग
|
6 अगस्त से 13 अगस्त 2026
|
|
चॉइस लॉकिंग
|
12 अगस्त (शाम 4 बजे) से 13 अगस्त (सुबह 11 बजे)
|
|
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग
|
13 अगस्त से 16 अगस्त 2026
|
|
राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
|
17 अगस्त 2026
|
|
कॉलेज रिपोर्टिंग व एडमिशन
|
18 अगस्त से 22 अगस्त 2026
|
|
कॉलेजों द्वारा शामिल हुए छात्रों के डाटा का वेरिफिकेशन
|
23 अगस्त 2026
|
MCC NEET UG Counselling 2026: यहां क्लिक करें
NEET UG 2026 Counselling Out: MBBS-BDS सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
MBBS-BDS रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑनलाइन करें। छात्र काउंसलिंग के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद ‘UG Medical Counselling’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘New Registration’ या ‘Round 1 Registration 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपने NEET UG 2026 का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और Security PIN को फिल करके लॉग-इन करें।
- अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और कैटेगरी की डिटेल्स को फिल करें।
- अपनी कैटेगरी और कॉलेजो के चयन (AIQ / Central University / Deemed University) के अनुसार नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट ऑनलाइन मोड में जमा करें।
- सभी डिटेल्स को फिल करके फॉर्म को जमा करें।
- फिर, Confirmation Page को डाउनलोड करें।
- उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Registration & Security Fee Structure
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छात्रों को दो तरह की फीस का भुगतान करना होगा:
-
15% AIQ / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए:
- रजिस्ट्रेशन फीस: सामान्य (Unreserved/EWS) कैटेगरी के लिए 1,000 तथा SC/ST/OBC/PwD कैटेगरी के लिए 500 जमा करें।
- सिक्योरिटी डिपॉजिट: अनारक्षित कैटेगरी के लिए 10,000 तथा आरक्षित कैटेगरी के लिए 5,000 जमा करें।
-
डीम्ड यूनिवर्सिटीज के लिए:
- रजिस्ट्रेशन फीस: 5,000 सभी कैटेगरी के लिए
- सिक्योरिटी डिपॉजिट: 2,000,000 (2 लाख रुपये - सभी कैटेगरी के लिए)
काउंसिलिंग प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र या उनके माता-पिता ईमेल mcc2026@gov.in पर संपर्क करके तुरंत ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
