Noida School Closed / Hybrid Classes Update: बढ़ते प्रदूषण की हवा के चलते GRAP-3 लागू, गौतमबुद्ध नगर में 12 नवंबर से हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेस

Noida, Greater Noida Schools Hybrid Mode GRAP 3: बढ़ते प्रदूषण और GRAP-3 के लागू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर शिफ्ट कर दिया है, जिससे छात्र घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। सभी टिचर्स और पेरेंट्स यहां नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

Nov 12, 2026, 12:21 IST
Noida, Greater Noida Schools Hybrid Mode
Noida, Greater Noida Schools Hybrid Mode

Noida, Greater Noida Schools Hybrid Mode: दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर खराब और दम घुटने वाली कैटेगरी में आ गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा पूरे क्षेत्र में GRAP-3 यानी Graded Response Action Plan Stage-III की पाबंदियां लागू किए जाने के बाद अब छोटे स्कूली बच्चों की सेहत की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी ऑफिशियल निर्देश के अनुसार, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी परिषद, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 5वीं तक के छात्रों के लिए सभी क्लासेस हाइब्रिड मोड (Hybrid Mode) में जारी करने का आदेश दिया है। 

इसका सीधा मतलब है कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं, परंतु, पेरेंट्स को यह ऑप्शन दिया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं। वहीं, वे घर बैठे भी बच्चों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ा सकते हैं।

Noida, Greater Noida Schools Switch To Hybrid Mode

Noida-Greater Noida School Update: मुख्य डिटेल्स 

प्रदूषण और स्कूल संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, जानें की कब और क्यो इस हाइब्रिड मोड की शुरूआत की गई है। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
प्रभावित क्षेत्र 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर जिला)
लागू होने की डेट
12 नवंबर 2026 (गुरुवार) से अगले आदेश तक
प्रभावित क्लासेस 
नर्सरी से कक्षा 5वीं तक
पढ़ाई का माध्यम 
हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन दोनों ऑप्शन अनिवार्य)
लागू होने का कारण
दिल्ली-एनसीआर में खराब AQI और GRAP स्टेज-3 का लागू होना
किन स्कूलों पर लागू?
सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल (CBSE/ICSE/UP Board)

'हाइब्रिड मोड' (Hybrid Mode) क्या होता है और यह कैसे काम करेगा?

अक्सर पेरेंट्स और छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या 'हाइब्रिड मोड' में स्कूल पूरी तरह बंद हो गए हैं? जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि:

  • दोनों ऑप्शन उपलब्ध रहेंगे: जिन स्कूलों के पास ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की तकनीकी सुविधा उपलब्ध है, उन्हें अनिवार्य रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में क्लासेस चलानी होंगी।
  • पेरेंट्स की सहमति: छोटे बच्चों को स्कूल भेजना है या घर से ऑनलाइन क्लास दिलानी है, इसका फाइनल निर्णय पूरी तरह से माता-पिता की इच्छा पर निर्भर करेगा। किसी भी छात्र पर ऑफलाइन आने का दबाव नहीं बनाया जा सकता।
  • नियम उल्लंघन पर कार्रवाई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सख्त चेतावनी दी है कि आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता (AQI Status)

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार:

  • नोएडा का औसत AQI 291 और ग्रेटर नोएडा का औसत AQI 257 ('खराब' श्रेणी) देखा गया है, जबकि सेक्टर-62 और सेक्टर-1 जैसे कई इलाकों में रियल-टाइम AQI 300 के पार ('बहुत खराब' कैटेगरी) पहुंच गया है।
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों का मानना है कि जहरीली हवा और धुंध का सबसे पहला और गंभीर असर छोटे बच्चों के फेफड़ों और आंखों पर पड़ता है, जिससे खांसी, सांस लेने में तकलीफ और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

यहां भी पढ़े: CLAT 2027 Mock Test Link Active: कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने एक्टिव किया क्लैट 2027 का मॉक टेस्ट लिंक, consortiumofnlus.ac.in से ऐसे करें डायरेक्ट अटेंप्ट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।