Rajasthan Computer Instructor Cut off 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Rajasthan Computer Instructor Cut off 2026: आरएसएसबी द्वारा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे आयोजित की गई। आप नीचे लेख में परीक्षा की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 

Aug 23, 2026, 17:42 IST
Rajasthan Computer Instructor Cut off 2026
Rajasthan Computer Instructor Cut off 2026

Rajasthan Computer Instructor Cut off 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे आयोजित की गई। परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीज़निंग, गणित, कंप्यूटर और मेंटल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे, जो ओमएमआर शीट पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी। 

अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

RSSB Computer Instructor Cut off 2026

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी।   अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा के बाद ऑफिशियल कट-ऑफ लिस्ट आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट  rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी।  

Rajasthan Computer Instructor Expected Cut off 2026

आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले नीचे टेबल में रिजल्ट जारी होने से पहले कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। 

Basic Computer Instructor Expected Cut Off 2026
कैटेगरी 
अनुमानित कट-ऑफ
जनरल
120–130
ईडब्ल्यूएस
110–120
ओबीसी 
120–130
एमबीसी 
100–110
एससी 
90-100
एसटी
85-95
 
Senior Computer Instructor Expected Cut Off 2026
कैटेगरी 
अनुमानित कट-ऑफ
जनरल
130–140
ईडब्ल्यूएस
120–130
ओबीसी 
110–120
एमबीसी 
100–110
एससी 
90–100
एसटी
80-90

RSSB Computer Instructor Cut off 2026 प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates