Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Salary: राजस्थान सफाई कर्मचारी का मासिक वेतन, भत्ते और सुविधाएं

Rajasthan Safai Karamchari Salary 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवारों का चयन संविदा के आधार पर किया जाएगा। चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।  

Jul 29, 2026, 19:38 IST
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Salary
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Salary

Rajasthan Safai Karamchari Salary 2026: राजस्थान राज्य सरकार की ओर से प्रदेश, नगरिय निकायों में संविदा के तहत भर्ती निकली हैं। आवेदन राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा के बजाए लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयन के बाद संविधा सफाई कर्मी को प्रतिमाह 7,410 रुपये दिए जाएंगे। भर्ती के बाद मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

Safai Karamchari Salary 2026 in Rajasthan: हाइलाइट्स 

संबंधित भर्ती राजस्थान राज्य स्वच्छ भारत मिशन और नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सैलरी से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देखें। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती विभाग 
स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान 
भर्ती का प्रकार 
संविदा (Contract Basis) 
आवेदन का माध्यम 
ऑनलाइन 
रिक्त पदों की संख्या 
24752 
चयन प्रक्रिया 
लॉटरी 
अनुभव 
सफाई करने का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव 
मासिक वेतन 
7,410 
ऑफिशियल वेबसाइट 
lsg.urban.rajashtan.gov.in 

Rajasthan Safai Karamchari Salary 2026: सैलरी प्रतिमाह 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत की जा रही है। जिसमें 5 साल संविदा के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 7,410 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। राजस्थान स्थाई कर्मचारी के लिए शुरुआती वेतन 18, 900 रुपये प्रति माह दिया जाता है।

Rajasthan Safai Karamchari Salary 2026: संविदा और स्थाई नियुक्ति के आधार पर सैलरी 

राजस्थान में सफाई कर्मचारी की सैलरी नियुक्ति के प्रकार संविदा या नियमित पर निर्भर करती है। यदि किसी उम्मीदवार का चयन संविदा के आधार पर होता है तो उसे प्रतिमाह 7,410 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, नियमित होने पर 17, 700 से 18, 900 रुपये तक शुरुआती मूल वेतन दिया जाएगा। 

महंगाई भत्ता - इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) जुड़ने के बाद राजस्थान नियमित कर्मचारियों का शुरुआती मासिक वेतन करीब 25, 000 से 28,000 रुपये बनता है। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates